फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत, परीक्षा देने से रोका, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Wed, 25 Mar 2026 11:30 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ छात्रों को बालों के नियमों का पालन न करने पर परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 
विज्ञापन
बड़े बाल बने छात्रों के लिए मुसीबत - फोटो : @gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। मामला मुंबई के चर्नी रोड इलाके में स्थित सेंट टेरेसा हाई स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें कुछ छात्रों को बालों के नियमों का पालन न करने पर परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है। 

Viral Video: भागते सांप को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

बताया जा रहा है कि, परीक्षा शुरू होने से पहले स्कूल के गेट पर छात्रों की जांच की गई और जिन छात्रों के बाल स्कूल के तय नियमों के अनुसार नहीं थे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और बाहर ही रोक दिया गया। जिसके चलते वे अपनी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इस घटना ने अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि उनका मानना है कि इस तरह के सख्त नियमों के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

 

विज्ञापन

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स ( ट्विटर) @gharkekalesh पर शेयर किया गया है। जिसकी पोस्ट में दावा किया गया कि, स्कूल ने बाल कटवाने के नियमों का हवाला देते हुए छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। 


शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन

इस पूरे विवाद के बीच कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि अगर किसी छात्र को परीक्षा देने से रोका जाता है, तो यह उसके शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन माना जा सकता है। अभिभावक इस मामले की शिकायत संबंधित शिक्षा अधिकारियों या बाल अधिकार आयोग से कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वे अदालत का रुख भी कर सकते हैं, जहां छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका देने जैसी राहत मांगी जा सकती है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे स्थिति और अधिक अस्पष्ट बनी हुई है। अभिभावक और छात्र दोनों ही इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि स्कूल इस पर क्या सफाई देता है और आगे क्या कदम उठाए जाते हैं। 

Viral Video: मां के साथ यूनिफॉर्म पहन स्टेज पर साथ-साथ चली बेटी, दिल छू लेगा वीडियो

विज्ञापन

Viral Video: लंदन की सड़कों पर दौड़ता दिखा ऑटो रिक्शा, लोग बोले- देश की याद आ गई

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने यह सवाल उठाया है कि क्या बालों की लंबाई जैसे मामूली मुद्दे के कारण किसी छात्र को परीक्षा के लिए रोकना सही है, तो वहीं कई यूजर्स ने इस फैसले को पूरी तरह गलत बताया। ऐसे में एक यूजर ने कहा- स्कूलों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए, लेकिन यह अनुशासन छात्रों की शिक्षा में बाधा नहीं बनना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा- शिक्षा का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है और किसी भी नियम को इस अधिकार से ऊपर नहीं रखा जा सकता। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें