फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बारिश के पानी में डूबा था फ्लैट और मजे से बैठकर ड्रिंक कर रहे थे लोग, वीडियो ने मचाया धमाल

Wed, 20 Aug 2025 07:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mumbai Rain Viral Video: सोशल मीडिया पर मुंबई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है और ट्रेने दौड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
बारिश के पानी में डूबा था फ्लैट और मजे से बैठकर ड्रिंक कर रहे थे लोग, वीडियो हुआ वायरल - फोटो : X@MithilaWaala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mumbai Rain Viral Video: मुंबई में बारिश का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। देश की आर्थिक राजधानी के कई इलाकों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जगह-जगह पानी भरा होने के चलते फ्लाइट्स हों, ट्रेन हों या बसें-गाड़ियां, सब की रफ्तार थम गई है। मुंबई में हर तरफ पानी-पानी ही नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मुंबई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है और ट्रेने दौड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। साथ ही कई लोग ऐसे हैं, जो मजे भी ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो में एक फ्लैट दिख रहा है, जिसके चारों तरफ पानी भरा हुआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें दो शख्स दिख रहे हैं। दोनों बारिश और बाढ़ से बेखबर हैं और मस्त हैं। 
विज्ञापन




Surya Grahan: 2025 में कब होगा आखिरी सूर्य ग्रहण? जानिए तारीख से लेकर समय और जगह तक, भारत में दिखेगा या नहीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के भरे पानी में एक टेबल रखी हुई है। टेबल के चारों तरफ चार कुर्सियां लगी हुई हैं। टेबल पर चखना और शराब रखी है। दोनों शख्स बारिश और बाढ़ से बेखर ड्रिंक करने में लगे हैं। अब दोनों लोगों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

Viral Video: डिनर डेट बनी डरावना सपना, खाना खा रहे थे कपल तभी दीवार तोड़कर घुसी कार, पूरा हादसा कैमरे में कैद

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @MithilaWaala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि और ट्रम्प सोचते हैं कि वह हमें प्रतिबंधों से डरा सकते हैं। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। एक शख्स ने लिखा है, जितना मजेदार वीडियो है, उतना ही मजेदार कैप्शन। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें