जान जोखिम में डालकर ट्रेन में सफर करती महिलाएं
- फोटो : @pallvika_
मुंबई लोकल ट्रेन का वायरल वीडियो: हर दिन लाखों यात्री काम, पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों के लिए लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। यही वजह है कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में भारी भीड़ दिखना आम बात है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं रफ्तार से चलती ट्रेन के दरवाजे पर बेहद खतरनाक तरीके से सफर करती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन पूरी रफ्तार से पटरी पर दौड़ रही है, जबकि कुछ महिलाएं दरवाजे से बाहर की तरफ लटकती नजर आ रही हैं। इस दौरान सबसे खतरनाक स्थिति तब दिखाई देती है, जब बगल वाली पटरी पर एक दूसरी ट्रेन इन यात्रियों के बेहद करीब से गुजरती है। ऐसे में जरा सी भी असावधानी या संतुलन बिगड़ना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।
वायरल वीडियो: डीजे वाहन से खतरनाक स्टंट करते देख भड़के लोग, बोले- लाइसेंस तुरंत रद्द कर जेल भेज देना चाहिए
वायरल न्यूज: गर्लफ्रेंड से कार पर करवा डाले 3 हजार से ज्यादा किस, पुलिस ने काटा चालान
चलती ट्रेन के दरवाजे पर इस तरह खड़े होकर सफर करना बेहद जोखिम भरा है और किसी भी छोटी चूक का परिणाम जानलेवा हो सकता है। वही एक महिला तो ट्रेन के दरवाजे से काफी बाहर की ओर झुकी नजर आती है। उसके कंधे पर बैग है और वह दरवाजे के हैंडल को पकड़कर किसी तरह खुद को संभालती दिखाई देती है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंभे, सिग्नल, दूसरी ट्रेन या कोई अन्य संरचना बाहर लटके यात्री के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसी परिस्थितियों में भी सुरक्षा को नजरअंदाज करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है।
फिलहाल वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और इसमें दिखाई दे रही ट्रेन कौन सी है। यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और उससे जुड़ी उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। वीडियो में किए जा रहे दावों की अमर उजाला स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
वायरल वीडियो: कभी मां-बाप ने सिखाया था उंगली पकड़ कर चलना, अब बेटी ने दी उनके सपने को उड़ान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर तैयार की गई है। लेखक या अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।