फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्टेशन पर अनोखे अंदाज में नए साल का किया स्वागत, लोकल ट्रेनों का लोग बजाने लगे हॉर्न, वीडियो वायरल

Thu, 01 Jan 2026 08:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर यात्रियों ने नए साल का जश्न अनोखे तरीके से मनाया। वहां लोगों ने ट्रेनों के हॉर्न बजाकर नए साल का स्वागत किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
स्टेशन पर अनोखे अंदाज में नए साल का किया स्वागत, लोकल ट्रेनों का लोग बजाने लगे हॉर्न - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: पूरी दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर नए साल के जश्न का कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। रात 12 बजे के बाद जो लोग जहां पर थे, वहीं नए साल का स्वागत करते और जश्न मनाते दिखे। ऐसे में कई लोग 31 दिसंबर की देर रात लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे या घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


मुंबई लोकल ने अपने ऐसे ही यात्रियों के साथ नए साल का जश्न मनाया। वैसे लोग अपने घरों से दूर नए साल की शुरुआत के समय स्टेशम पर थे और उनकी सेवा में तैनात ट्रेनों और स्टेशनों पर ड्यूटी में तैनात रेलवे कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर अलग अंदाज में नए साल का आगाज किया। एक ऐसा ही वीडियो छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेटफॉर्म पर काफी संख्या में यात्री खड़े हैं और स्टेशन पर लगी घड़ी में 11.59 बज रहा होता है। लेकिन जैसे ही 12 बजने के साथ नए साल का आगाज होता है, स्टेशन पर खड़ी सभी लोकल ट्रेनों के हॉर्न बजने लगते हैं। इसके साथ ही स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोग और रेलकर्मियों ने मिलकर नए साल का स्वागत किया। 
विज्ञापन


New Year 2026: कहां धरती पर सबसे आखिरी में मनाया जाता है नए साल का जश्न? जानिए क्या है वजह




Zara Hatke: भारत का सबसे अनोखा गांव, जहां एक-दूसरे को अनोखे तरीके बुलाते से हैं लोग, वजह है हैरान करने वाली

यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लोग घरों से दूर और यात्रा के बीच नए साल का जश्न मना रहे हैं। यह ऐसा नजारा है, जिसमें हर कोई एक दूसरे की खुशी में शामिल होता दिख रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस गलत बताया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें