फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ऊपर से दौड़ती रही ट्रेन, बच्चों को मां छाती से लगाए रखी, मासूमों को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी

Sat, 16 May 2026 09:18 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पर दो महिलाओं अपने बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ जाती है और फिर जो कुछ हुआ वो बेहद हैरान करने वाला है। 
विज्ञापन
ऊपर से दौड़ती रही ट्रेन, बच्चों को मां छाती से लगाए रखी, मासूमों को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral: दुनिया में मां को सबसे बड़ा योद्धा कहा जाता है। मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। वह बड़े-बड़े खतरे से भिड़ जाती है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह बिहार के शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन का है, जिसे देखकर लोगों की सांसें रुक गई हैं। वीडियो में दिख रहा है एक मां अपने बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दो छोटे बच्चों को लेकर तीन महिलाएं रेलवे लाइन पार कर रही है। इसी दौरान सबकुछ ठीक था, लेकिन तभी अचानक वहां पर तेज रफ्तार ट्रेन आ जाती है। ट्रेन को आता देख महिलाओं के होश उड़ गए और घबरा गईं। महिलाओं को समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करें? उन्होंने तुंरत बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक के बीच नीचे झुक जाती हैं। उनके ऊपर से ट्रेन गुजरती रहती है। यह देखकर वहां आसपास मौजूद लोग डरकर चीखने लगते हैं। 

कुछ समय तक लोगों को कुछ समझ नहीं आता है। लोगों को लगता है कि सभी के बड़ा हादसा हो गया, लेकिन ट्रेन के गुजरने के बाद महिलाएं और बच्चे सुरक्षित बाहर आते हैं। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों के लिए जान की बाजी लगाने वाली मां को लोग सलाम कर रहे हैं। 
विज्ञापन




वैज्ञानिकों की चेतावनी: कहीं पड़ेगा सूखा, तो कहीं चलेगी लू, जानिए भारत पर क्या होगा अल नीनो का असर?   

Hajmola Candy: यूक्रेनी लड़की ने पहली बार खाया हाजमोला, रिएक्शन का वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी  

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो बच्चों को सीने से लगाकर रखती है और सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करती है। इस दौरान मां को चोट आती है, लेकिन वो अपने बच्चों को कुछ नहीं होने देती है। सोशल मीडिया पर लोगों ने मां को असली योद्धा बताया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें