सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज वायरल होते हैं, जिसे देखकर हमारी रुह कांप जाती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि जिंदगी में इस प्रकार की परिस्थिति भी कभी भी आ सकती है। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी से कुछ भी छुपा पाना काफी मुश्किल है। इसी क्रम में अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। आम तौर पर कोई भी इंसान सांड जैसे खतरनाक जानवर से दूर रहना चाहेगा, लेकिन इस वीडियो में एक मां अपने बच्चे को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना सांड से भिड़ जाती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की यह घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो की शुरुआत में एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क पर चल रही होती है। तभी एक गुस्साया सांड अचानक उस पर हमला कर देता है। सांड महिला को सींग मारता है, लेकिन मां तुरंत अपने बच्चे को बचाने में लग जाती है। वह उसे छिपाने की कोशिश करती है ताकि बच्चा सुरक्षित रहे।
महिला पर हमला करता है सांड
सांड बहुत ही आक्रामक हो जाता है और बार-बार महिला पर हमला करता है। यहां तक कि सांड उसे उठाकर जोर से जमीन पर फेंक देता है। लेकिन मां हार नहीं मानती। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग दौड़कर आते हैं और डंडों से सांड को वहां से भगा देते हैं। करीब 21 सेकंड का यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है।
लोगों ने की मां की बहादुरी की तारीफ
यह वीडियो @anita_suresh_sharma नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मां तो मां होती है।" इस वीडियो को अब तक 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 15 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 500 से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर मां की बहादुरी की तारीफ की है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कई यूजर्स का कहना है कि शहरों में सांडों की आवाजाही पर रोक लगनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं ना हों। वहीं ज्यादातर लोग इस मां के साहस को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मां किसी से भी लड़ सकती है, चाहे सामने मौत ही क्यों न हो।" वहीं, कई लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। मां का प्यार और साहस दुनिया की सबसे बड़ी ताकत होती है।