फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटी की सफलता के पीछे छिपा मां का त्याग, भावुक कर देगा वीडियो

Tue, 30 Jun 2026 01:48 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से एक लड़की का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी सफलता का श्रेय मां के त्याग को दिया है। 
विज्ञापन
सोने के कंगन गिरवी रख मां ने बेटी को पढ़ाया - फोटो : @anusmitaaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mother Daughter Viral Video: मां और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खास, गहरे और भावनात्मक रिश्तों में से एक माना जाता है। मां अपनी बेटी के हर सुख-दुख में उसके साथ खड़ी रहती है और उसे जीवन की सही राह दिखाती है। वहीं बेटी भी अपनी सफलता और खुशियों का सबसे बड़ा श्रेय अक्सर अपनी मां के प्यार, त्याग और संघर्ष को देती है। सोशल मीडिया पर बेंगलुरु से एक लड़की का ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी सफलता का श्रेय मां के त्याग को दिया है। 

विज्ञापन

Viral Video: ऋषिकेश में सिर्फ तिलक लगाकर शख्स कर रहा महीने की इतनी कमाई, देखें वीडियो


वीडियो की शुरुआत मां-बेटी के गले मिलने से होती है। इसके बाद लड़की की नौकरी और ऑफिस की झलकियां दिखाई देती हैं। वहीं वीडियो पर लिखा है कि, जिस लड़की की मां ने उसकी एडमिशन फीस भरने के लिए अपने सोने के कंगन गिरवी रखे थे, उसी लड़की ने अब ऐसी नौकरी हासिल की है। ताकि अब वह अपनी मां के लिए सब कुछ खरीद सके और उनकी सारी इच्छाएं पूरी कर सके। 

 
विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद अनुस्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, Flipkart में मिली नौकरी उनके लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं यह उनकी मां के त्याग का सम्मान है, जो इस बात का सबूत है कि मेरी मां का त्याग सफल हुआ। उन्होंने आगे लिखा कि, आज लगा कि यह बात सबको बतानी चाहिए। मां, यह सब आपके लिए है। मेरी हर सफलता आपकी है और मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। 


मां-बेटी के इस भावुक रिश्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  मां का त्याग कभी बेकार नहीं जाता। तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे मेहनत, संघर्ष और सपनों को पूरा करने की प्रेरणादायक कहानी बताया। 

Viral Video: चलती ट्रेन में महिला ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Viral Video: हनीमून पर बॉडीगार्ड संग पहुंचा कपल, वीडियो देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें