अंडो की रक्षा के लिए ट्रैक्टर के सामने खड़ी हुई चिड़िया
- फोटो : @tarimdairhayat
Mother Bird Fighting For Its Eggs Viral Video: कहते है भगवान हर जगह नहीं पहुंच सकते इसलिए उसने मां को बनाया। मां में वह शक्ति है, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजर सकती है, फिर चाहे वो मां कोई जानवर या पक्षी ही क्यों न हो। ऐसे ही एक पक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो खेतों में ट्रैक्टर चला रहे शख्स के सामने आकर जोर-जोर से चिल्लाकर उसे रोक देती है।
Virl Video: ऑफिस पॉलिटिक्स ने तोड़ा शख्स का हौसला, 18 साल बाद नौकरी को कहा अलविदा, भावुक कर देगा वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक ट्रैक्टर को अंडे की ओर आगे बढ़ता देख मां पक्षी उसके सामने तनकर खड़ी होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। दरअसल मां पक्षी ने जो अंडे दिए होते हैं, वह खेत में उस जगह पर होते हैं। जहां पर शख्स अपने ट्रैक्टर से जुताई करने आया होता है। ऐसे में जैसे ही उसका ट्रैक्टर पक्षी के उन अंडों की ओर बढ़ने लगता है, तब उसका सामना उस अंडे की रखवाली कर रही उस मां से होता है। जो अपने अंडों की रक्षा के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करती।
मां पक्षी, ट्रैक्टर के सामने अपने पंखों को पूरी तरह से फैलाकर खड़ी हो जाती है। जैसे वो चेतावनी दे रही हो कि आगे मत बढ़ो। वरना मेरे बच्चे नहीं बचेंगे। ऐसे में ट्रैक्टर वाला भी जहां होता है, वहीं रुक जाता है और ट्रैक्टर से उतरकर नीचे देखता है, तो उसे पक्षी के अंडे दिखाई पड़ते हैं। ट्रैक्टर वाला शख्स इस लम्हें को अपने कैमरे में कैप्चर कर लेता है।
Viral Video: 64 साल की उम्र में बने इंटर्न शख्स की लगन ने लोगों को किया प्रेरित, इंटरनेट पर छाया वीडियो
Viral Video: क्लास के अंदर चॉकलेट बांट रहे प्रोफेसर ने जीता लाखों लोगों का दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
पक्षी के इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे महज एक दिन में 21 करोड़ के पार व्यूज और 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देख कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बाकी लोगों के लिए तो वे बस अंडे हैं, लेकिन उसके लिए वे सब कुछ हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- वह ट्रैक्टर के सामने डटकर खड़ी हुई और वह पीछे हट गया! शाबाश मम्मा बर्ड, शाबाश।