Most Dangerous Rivers: भारत में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कई राज्यों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। जब जीवनदायिनी नदियों में पानी बढ़ जाता है, तो यह लोगों के लिए आफत बन जाती हैं। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियों के बारे में बताएंगे।
अमेजन नदी
अमेजन नदी की लंबाई 6200 किलोमीटर से लेकर 7,000 किलोमीटर तक बताई जाती है। इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे लंबी और सबसे बड़ी नदी मानी जाती है। इस नदी की घाटी दक्षिण अमेरिका के आठ देशों में फैली है। ब्राजील, बोलीविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया, वेनेजुएला, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना तक यह नदी बहती है। जंगलों के बीच बहने वाली इस नदी कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इस नदी में दुनिया के सबसे बड़े सांप एनाकोंडा भी पाए जाते हैं।
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां
- फोटो : Adobe Stock
रेड रिवर
अमेरिका के दक्षिणी हिस्से में बहने वाली रेड रिवर देखने में जितनी आकर्षक है उतनी डरावनी भी है। इस नदी का बहवा रातों रात बदल जाता है जो स्थानीय लोगों के लिए बेहद खतरनाक है। इसके अलावा नदी में खतरनाक भवर है। अगर इसकी चपेट में कोई इंसान आ गया, तो उसका बचना मुश्किल है। इस नदी के रातों रात बहाव बदलने की वजह से कभी-कभी बड़ा हादसा होने का डर रहता है। इसलिए यह नदी बेहद खतरनाक मानी जाती है।
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां
- फोटो : Adobe Stock
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां
- फोटो : Adobe Stock
रिओ टिंटो
स्पेन में बहने वाली रिओ टिंटो का रगं बाकी नदियों से बिल्कुल अलग है। इस नदी का रंग खून की तरह लाल है। सोने-चांदी और तांबे की खदानों के बीच से होकर यह नदी निकलती है। न आप इस नदी पानी पी सकते हैं, ना इसमें खड़े हो सकते हैं। स्पेन में बहने वाली लाल रंग की इस नदी में सिर्फ कुछ जलीय सूक्ष्मजीव ही रहते हैं जो इसके तेजाबी पानी को सहन कर पाते हैं। यह स्पेन के सिएर्रा मोरेना पहाड़ श्रृंखला से निकलती है और अन्ध महासागर में जाकर गिर जाती है। यह अपने लाल-नारंगी पानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
Weird News: उड़ते जहाज में जन्म लेने वाले बच्चों को कहां की मिलेगी नागरिकता? जानिए क्या कहता है कानून
दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां
- फोटो : Adobe Stock
येलो रिवर
चीन की येलो रिवर दुनिया की सबसे खतरनाक नदियों में से एक है। यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में 24 बार रास्ता बदलती है। इस नदी की वजह से चीन में हर साल तबाही मचती है। यह नदी रौद्र रूप धारण कर लेती है, तो अपने रास्ते में आने वाले हर तीज को तबाह कर देती है। इसकी वजह हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इसे चीन में दुख की नदी कहते हैं।