VIP ग्राहक बनकर सैलून पहुंचा बंदर! कुर्सी पर लेटकर आराम से कराई मालिश
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर हर दिन जंगल में मस्ती करते जानवरों के वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन इन दिनों एक बंदर का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो सैलून पहुंचा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वह कुर्सी पर आराम से लेटर मालिश करा रहा है। बंदर का नवाबी अंदाज देखकर हर कोई हैरान है। अनोखे वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर किसी जंगल या पेड़ पर नहीं, बल्कि एक सैलून में कुर्सी पर आराम फरमा रहा है। वह बड़े आराम से शरीर की मालिश भी करवा रहा है। बंदर का यह अंदाज देखकर लोग हैरान हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है और लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सैलून में कुर्सी पर बंदर लेटा है और आंखें बंद करके सुकून से सो रहा है। सबसे खास बात यह है कि सैलून वाला उसकी पूरा मन लगाकर मालिश कर रहा है। बंदर खुद बताता है कहां मालिश करनी है। वीडियो में पीछे से आवाज आ रही है कि ये बंदर खुद बताता है कि उसे कहां मसाज करानी है। इसलिए नाई कभी उसके हाथ तो भी पैरों को दबाता है।
यह ठीक उसी तरह जिस तरह इंसानों की मालिश की जाती है। यह देखने के लिए सैलून के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। यह काफी मजेदार है और एक बंदर की खातिरदारी देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने कहा कि यह स्पेशल गेस्ट है।
वीडियो में बंदर को देखकर लग रहा है कि जैसे ग्राहक है। वह आंखें बंद करके मालिश का आनंद ले रहा है। इस पूरे समय वह बेहद शांत दिखाई देता है। उसका अंदाज देखकर लग रहा है कि वो वीआईपी ट्रीटमेंट लेने आया हो। एक शख्स ने लिखा है कि मंकेश भाई अपने मसाज का मजा ले रहे हैं। परेशान न करें। एक अन्य ने लिखा है कि ऐसा बंदर पहली बार देखा कि जो नाई की दुकान में पहुंच जाता है और खुद बता बताकर मसाज करवाता है।