Viral Video: सोशल मीडिया ने 2025 में भी कई साधारण लोगों को रातों-रात स्टार बना दिया। इंटरनेट ने एक बार फिर अपनी ताकत को साबित कर दिखाया है। एक छोटा से वीडियो लोगों अलग पहचान दिलाने और लोगों के दिल तक पहुंचाने के लिए काफी होता है। 2025 में कुछ भारतीय सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अचानक चर्चा का विषय बन गए। अपनी खबर में आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं...
मोना लिसा
मोना लिसा किसी गाने या भाषण की कोई से नहीं, बल्कि वो अपने चेहरे और आत्मविश्वास के कारण वायरल हो गईं। उनका महाकुंभ का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे वो रातों रात स्टार बन गईं। लोग उनकी आंखों और अंदाज की तारीफ खूब सराहना करने लगे। इस वायरल वीडियो के बाद उन्हें मॉडलिंग और ब्रांड ऑफर मिलने लगे हैं।