फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेकर निकला था बाइकर, पीछे पड़ गया सांड! पेट्रोल पंप तक नहीं छोड़ा पीछा, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Tue, 13 Oct 2026 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बाइक पर दूध के कंटेनर लेकर जा रहे एक शख्स के पीछे सांड पड़ जाता है। अपनी जान बचाने के लिए बाइकर पेट्रोल पंप की ओर भागता है, लेकिन सांड वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ता। इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
बाइक पर दूध लेकर निकला था शख्स, पीछे पड़ गया सांड - फोटो : इंस्टाग्राम @voyentra1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर सांड का सामना हो जाए तो अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। खासकर जब सांड पीछे पड़ जाए, तो उससे बचकर निकलना आसान नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। वीडियो में दूध लेकर बाइक से जा रहे एक शख्स के पीछे एक सांड पड़ जाता है। इसके बाद बाइकर अपनी जान बचाने के लिए ऐसा भागता है कि सांड उसका पीछा करते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंच जाता है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


बाइक पर दूध लेकर निकला था शख्स, पीछे पड़ गया सांड
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर दूध के कंटेनर लेकर जा रहा है। तभी एक सांड उसके पीछे पड़ जाता है। सांड को अपनी ओर आते देखकर बाइकर घबरा जाता है और वहां से भागने की कोशिश करता है। वह लगातार आगे बढ़ता है और अपनी जान बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है। इस दौरान वह चिल्लाता भी नजर आता है।

विज्ञापन


सांड भी करता रहा पीछा
लेकिन सांड भी उसका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं होता। सड़क पर पीछा करते-करते वह पेट्रोल पंप तक पहुंच जाता है। बाइकर को उम्मीद रही होगी कि वहां पहुंचकर वह सांड से बच जाएगा, लेकिन यहां भी उसकी मुश्किल खत्म होती नजर नहीं आती। वह जल्दबाजी में वहां से निकलने की कोशिश करता है। वीडियो में आखिर तक यह साफ नहीं हो पाता कि इस पीछा करने का अंत क्या हुआ।

गाय दूध वापस मांग रही है? यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो को एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि एक गाय ने दूध पहुंचाने वाले बाइकर का पीछा किया। हालांकि, कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स इसे गाय के बजाय सांड या बैल बता रहे हैं। इसी बात को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा हो रही है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह सांड है और उसने बाइक को गलत समझ लिया है, उसका कुछ अधूरा काम बाकी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि अब हॉर्स पावर के बजाय काऊ पावर मापना शुरू करना चाहिए। कुछ यूजर्स इसे दूध वापस मांगने वाली गाय का मामला बताकर मजे ले रहे हैं। इस छोटी-सी क्लिप ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। पोस्ट पर डेढ़ हजार से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स आ चुके हैं। हालांकि, वीडियो में सांड के बाइकर का पीछा करने की असली वजह सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें