सोने की कीमत में भारी उछाल से हर कोई हैरान है। 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गई हैं। सोने की बढ़ी कीमतों ने स्वर्णकारों से लेकर ग्राहकों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। शादी से सीजन में लोगों को सोने के आभूषण खरीदने से पीछे हट रहे हैं। हालांकि, जैसे ही 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर पहुंची, लोगों ने सोशल मीडिया पर खुशी मनाने के बजाय मजेदार मीम्स की झड़ी लगा दी। ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर हंसी-मजाक करते नजर आए। इस मौके को लोगों ने एक मीम फेस्टिवल में बदल दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ मीम्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स की आई बाढ़
एक पुरानी वीडियो क्लिप में एक्टर शक्ति कपूर कहते दिखते हैं, “सोना 5 हजार, 10 हजार और फिर 1 लाख रुपये तोला हो जाएगा।” अब लोग इस डायलॉग को देखकर कह रहे हैं कि शक्ति कपूर ने तो पहले ही भविष्य देख लिया था। हालांकि, अगर आप भी अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार दाम पर भी जरूर गौर कर लें।
लोगों ने खूब शेयर किए मीम्स
एक मीम में दिखाया गया कि मिडिल क्लास घरों की महिलाओं ने जो सालों से थोड़ा-थोड़ा करके सोना जमा किया था, वो अब कितनी खुश हैं, क्योंकि उस सोने की कीमत अब बहुत बढ़ गई है।
एक यूजर ने लिखा, “पापा एफडी करवाते थे, लेकिन मम्मी चुपचाप सोना खरीदती थीं। अब पापा को समझ आ गया कि असली समझदारी किसमें थी।”
एक मजेदार पोस्ट में लिखा गया, “गोल्ड के रेट 1 लाख पहुंचते ही देसी मम्मी-पापा ने चुपचाप शादी.कॉम से आपके बायोडाटा हटा दिए हैं।”
कुछ लोगों ने ये भी दिखाया कि जिन्होंने पहले ही सोना खरीद लिया था, वो अब अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
वहीं एक यूजर ने चिंता जताई कि सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में अब पहले जैसी चमक नहीं रह पाएगी। उन्होंने पूछा क्या गोल्ड के रेट फिर से नीचे आएंगे?
एक और यूजर ने लिखा, “मेरी शादी के वक्त सोने की कीमत सिर्फ 14,000 रुपये थी। तब सोचा नहीं था कि कभी ये 95,000 रुपये तक पहुंच जाएगा।” इस पूरे मामले में साफ दिखा कि भारत में लोग सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि ह्यूमर और मीम्स से भी अपनी खुशी जाहिर करना खूब जानते हैं।