फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medieval Weapons: झील से मिली ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान, ये राजा करता था इस्तेमाल

Sat, 27 Dec 2025 12:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Medieval Weapons discovered: पोलैंड के एक झील से पुरातत्वविदों ने हाल ही में प्रारंभिक मध्ययुगीन हथियारों की खोज की जी है। माना जाता है कि अस्त्र-शस्त्रों के अवशेष देश के पहले शासकों के हैं। इन हथियारों को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन
झील से मिलीं ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Medieval Weapons discovered: दुनिया में वैज्ञानिकों ने कई ऐसी खोजे की हैं, जिन्होंने लोगों को हैरत में डार लिया है। अब एक बार फिर इसी तरह की खोज पोलैंड में की गई है। पुरात्विक खोजकर्ताओं को हाल ही में एक झील से हजारों साल पुराने हथियारों के अवशेष मिले हैं। इस खोज के इतिहास के रहस्यों का पता चल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, झील में मिले हथियार इस देश के पहले राजा के हैं। इसके कारण इन अध्ययन अहम साबित हो सकता है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लेडनिका में स्थित प्रथम पियास्ट संग्रहालय ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस खोज की घोषणा की थी। जिस झील से ये हथियार मिले हैं, उससे ओस्ट्रो लेडनिकी द्वीप चारों तरफ से घिरा हुआ है। यह द्वीप 10वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में एक विशाल शाही गढ़ के रूप में जाना जाता था। 

क्या-क्या मिला है झील से? 

खोजकर्ताओं ने झील से करीब 280 हथियार खोजे हैं, जिनमें 145 कुल्हाड़ियां, 64 भाले के सिरे, आठ तलवारें और हाल ही में मिले चार भाले शामिल हैं। टोरून स्थित निकोलस कोपरनिकस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने लेडनिका स्थित प्रथम पियास्ट संग्रहालय के सहयोग से इन भालों की खोज की है। 
विज्ञापन

 

झील से मिलीं ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान - फोटो : Adobe Stock
आखिर किसके हैं ये हथियार? 

खोज में मिले हथियार मिएज्को प्रथम और बोलेस्लाव द ब्रेव के समय के हैं। मध्यकालीन पोलैंड के निर्माण में दो महान व्यक्तित्व थे। संभावना है कि झील से खोज गए हथियार इनके ही थे। इस बारे में संग्राहालय के निदेशक ने बाद में विस्तार से जानकारी दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, संग्रहालय के निदेशक आंद्रेज कोवालचिक ने बताया कि लेडनिका झील ने दशकों से वैज्ञानिकों को हैरान किया है और हथियार इस स्थल के स्थायी रहस्य को और बढ़ात हैं।

कोवालचिक ने बताया कि हथियारों पर कीमती धातुओं से सजावट की गई थी। इससे संकेत मिलता है कि इनका इस्तेमाल उच्च कुल के योद्धा करते होंगे। उन्होंने बताया कि सजाए गए सॉकेट वाले भाले के सिरे उत्तरी और पूर्वी यूरोप में प्रारंभिक मध्ययुगीन हथियारों के असाधारण उदाहरण हैं। झील में मिले हथियार अभी भी अच्छी तरह संरक्षित थे। 

Mysterious Events in world: कौन सी हैं दुनिया की सबसे रहस्यमयी घटनाएं? जिन्हें वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए  

Viral Video: बैटिंग नहीं मिली तो भड़क गया शख्स, ट्रैक्टर लेकर आया और जोत दी पूरी पिच, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

झील से मिलीं ऐसी-ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान - फोटो : Adobe Stock
विशेष अध्ययनों से खुलासा हुआ है कि इसकी सतह का अधिकांश भाग सोने, चांदी और कांसे के साथ-साथ अन्य धातु मिश्र धातुओं से ढका हुआ है। इसमें आपस में गुंथी हुई आकृतियां भी हैं। इनके नुकीले सिरे पंजे या चोंच जैसे दिखते हैं और इनके साथ ही छोटे-छोटे बिंदुओं की पंक्तियां पैटर्न की पृष्ठभूमि का निर्माण करती हैं। 

Mysterious Island: दुनिया का सबसे रहस्यमयी आइलैंड, जहां मौजूद हैं हजारों डरावनी गुड़िया, आपस में करती हैं बात

आखिर झील में कैसे पहुंचे हथियार? 

विशेषज्ञों ने बताया कि झील में हथियार छोड़ने के दो मुख्य वजहे हैं। पहले सिद्धांत के मुताबिक, पुरातत्वविद मानते हैं कि लेडनिका गढ़ पर के दौरान, 1030 के दशक में संभवतः, जब चेक ड्यूक ब्रेतिस्लॉस ने पोलैंड पर हमला किया था, तब ये हथियार झील में गिर गए थे। तो वहीं संग्रहालय ने कहा कि ईसाईकरण की प्रक्रिया के दौरान भी, हथियारों को अनुष्ठानिक रूप से पानी में भेंट के रूप में रखा गया होगा। कोवालचिक का कहना है कि ऐसी प्रथाएं प्राचीन काल से और पूरे यूरोप में कई स्थानों से ज्ञात हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें