फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars NASA Images: मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी शैतान! नासा के रोवर ने धरती पर भेजी दुर्लभ फोटो

Mon, 26 May 2025 02:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars NASA Images: नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक दुर्लभ सेल्फी है। यह तस्वीर वातावरण को समझने में मददगार साबित होगी। नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने यह अनोखी तस्वीर मंगल ग्रह पर 1,500वें सोल (मार्स दिवस) के मौके पर ली है।
विज्ञापन
मंगल ग्रह पर दिखा रहस्यमयी शैतान! नासा के रोवर ने धरती पर भेजी दुर्लभ फोटो - फोटो : NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mars NASA Images: नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक दुर्लभ सेल्फी है। यह तस्वीर वातावरण को समझने में मददगार साबित होगी। नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने यह अनोखी तस्वीर मंगल ग्रह पर 1,500वें सोल (मार्स दिवस) के मौके पर ली है। इसमें एक दुर्लभ 'डस्ट डेविल' (धूल भरी बवंडर) भी नजर आ रहा है। इस सेल्फी को 59 तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। रोवर ने इसे 'विच हेजल हिल' नामक जगह पर लिया है। 

विज्ञापन


आखिर तस्वीर में क्या है? 

इस फोट में रोवरे के बिल्कुल सामने आइलैंड बोरहोल दिख रहा है, तो वहीं पीछे की तरफ हवा में उठता धूल का एक बवंडर साफ तौर पर दिख रहा है। पर्सिवरेंस रोवर ने यह तस्वीर 10 मई 2025 को ली थी, जिसे अब पृथ्वी पर भेजा है। तस्वीर में रोवर के पिछले मार्ग के निशान भी साफ देखे जा सकते हैं। 

नासा ने क्या कहा?

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, यह डस्ट डेविल रोवर से करीब 5 किलोमीटर दूर था और यह एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है। यह मंगल ग्रह के वातावरण की गतिशीलता को दिखाती है। नासा ने पर्सिवरेंस रोवर को 30 जुलाई 2020 को लॉन्च किया गया था, जो 18 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह पर पहुंचा था। 
विज्ञापन


Viral Video: शेर सड़क पर दौड़ते हुए दिखा रहा था हीरोपंति, तभी पैर फिसला और निकल गई सारी हेंकड़ी, वीडियो वायरल

Zara Hatke: यहां की घड़ी में कभी नहीं बजता है 12, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

पृथ्वी पर भेजता है मंगल ग्रह के नमूने 

यह रोवर मंगल की सतह पर अलग-अलग वैज्ञानिक प्रयोग कर रहा है और वहां की चट्टानों और मिट्टी के नमूने एकत्रित कर रहा है। इस तस्वीर में दिख रहा डस्ट डेविल न सिर्फ एक अद्भुत दृश्य है, बल्कि इससे मंगल ग्रह के मौसम और वातावरण को समझने में वैज्ञानिकों को मदद मिलेगी। इस तरह की घटनाएं नासा के मिशन के लिए महत्वपूर्ण हैं। वे मंगल ग्रह के वातावरण की जटिलताओं को उजागर करती हैं और भविष्य के मिशनों की योजना बनाने में मदद करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें