Viral Video: पहाड़ो पर चलते रोड रोलर का पहिया हुआ अलग, बाइक सवार की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक शख्स ट्रैफिक सिग्नल पर रुकी बाइक की पिछली सीट पर बैठा दिखाई देता है। पहले तो सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह अपने बैग से लैपटॉप निकाल वहीं बैठकर काम करना शुरू कर देता है।
लोग धीरे-धीरे मशीन बन गए हैं
ट्रैफिक जाम में बाइक पर बैठकर लैपटॉप में काम करते शख्स के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- ट्रैफिक सिग्नल पर 5 मिनट का जाम लगा, और बाइक पर बैठे इस आदमी ने अपना लैपटॉप निकाला और काम करना शुरू कर दिया। 8 घंटे की नौकरी के बाद भी उन्हें घर लौटते समय काम करना पड़ता है। इसका मतलब शायद यह है कि, घर पहुंचने के बाद भी वे काम करेंगे। भारत में लोग धीरे-धीरे मशीन बन गए हैं।
काम के बढ़ते वर्कलोड पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- आज की कॉर्पोरेट संस्कृति में कर्मचारियों से हर समय उपलब्ध रहने की उम्मीद की जाती है। लैपटॉप और स्मार्टफोन ने ऑफिस और निजी जिंदगी के बीच की दूरी लगभग खत्म कर दी है। दूसरे यूजर ने लिखा- लंबा सफर और बढ़ता वर्कलोड कर्मचारियों को आराम का मौका ही नहीं दे रहा है।
Viral Video: सास के स्वागत में बहू ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, भावुक होकर लगाया गले
Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल
वर्क-लाइफ बैलेंस
ऐसा पहली बार नहीं है, जब इस तरह का कोई वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी लोग यात्रा, शादी, या मेट्रो की फर्श पर बैठकर लैपटॉप पर काम करते नजर आए हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में कितने संघर्ष कर रहे हैं। इस तरह के वीडियो ने वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।