फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब शख्स टब में नहाने लगा अजगर के साथ, वीडियो देखेंगे तो कहेंगे ये क्या है भाई...

Sat, 19 Apr 2025 03:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Viral Video: क्या आपने कभी किसी को खतरनाक अजगर के साथ नहाते हुए देखा है? अगर नहीं तो ये वीडियो आपको पक्का हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
जब शख्स ने नहाया पाइथन के साथ, वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : Instagram/therealtarzann
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Python Viral Video: आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान करते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको ऐसे वीडियो मिल जाते हैं। यही नहीं, लोग इन वीडियो को एक-दूसरे को शेयर करते हैं और साथ ही बात भी करते हैं। कई मनोरंजन वाले, हैरान करने वाले, परेशान करने वाले आदि वीडियो सामने आते हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है जो आपको काफी हैरान कर सकता है, क्योंकि इसमें एक शख्स खतरनाक अजगर के साथ नहाता हुआ नजर आ रहा है और वो भी बाथटब में। तो चलिए देखते हैं ये वीडियो क्या है और लोगों की इस पर क्या प्रतिक्रिया है। आप आगे इस वीडियो के बारे में जान सकते हैं... 

वीडियो में क्या है?

दरअसल, जिस वीडियो की यहां बात हो रही है उसमें एक शख्स बाथटब में नहाता हुआ दिख रहा है। इसी दौरान वो अपने हाथ पर एक खतरनाक सा अजगर उठा लेता है। इसके बाद वो शख्स अजगर को पानी में नहाने के लिए छोड़ देता है।
विज्ञापन


यही नहीं, अजगर को शख्स अपने पांव पर रख लेता है जहां पर अजगर का मुंह है। फिर बाकी अजगर को शख्स अपने गले में डाल लेता है। इस दौरान शख्स की मुस्कुराहट देखने वाली है, क्योंकि उसके चेहर पर सिर्फ हंसी और खुशी है और डर का तो बिलकुल भी नहीं पता।

10 फीट लंबा अजगर

वीडियो में शख्स कितने आराम से नहा रहा है ये साफ देखा जा सकता है और उसके चेहरे पर हंसी भी देखी जा रही है। इस अजगर की लंबाई कम से कम 10 फीट बताई जा रही है। अब ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो को काफी देख रहे हैं।

2 मिलियन लोग देख चुके हैं

इस वीडियो को इंस्टग्राम पर शेयर किया गया है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा 'ये अजगर किसी लड़की से कई ज्यादा खूबसूरत है।' जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'मैं भी मेरे एनाकोंडा को रोज ऐसे ही नहलाता हूं।' 

यही नहीं, एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि 'क्या तुझे मरने का है।' इंटरनेट पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है और लोगों को ये वीडियो पसंद भी आ रहा है।

शख्स का अजगर के साथ नहाते हुए वीडियो यहां देखें:-

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें