फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन में बैठा शख्स खिड़की से क्या फेंक रहा था? वीडियो वायरल हुआ तो खुला राज

Thu, 13 Aug 2026 10:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: निर्माण कार्यों के नाम पर पेड़ों की कटाई के बीच एक शख्स का अनोखा प्रयास सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वह बारिश के मौसम में ट्रेन से सफर करते हुए बीज दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचाने के लिए रास्ते में बिखेरता नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
शख्स बिखेर रहा बीज - फोटो : एक्स@vethavalli71231
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास और निर्माण के नाम पर पेड़ों की कटाई कोई नई बात नहीं है। कहीं सड़क चौड़ी करने के लिए पेड़ हटाए जाते हैं तो कहीं किसी नई परियोजना के लिए हरियाली की बलि चढ़ जाती है। ऐसे में एक शख्स ने पेड़ों को बचाने और नए पेड़ उगाने की दिशा में अपनी तरफ से अनोखी पहल शुरू की है। उसका ट्रेन में सफर करते हुए बीज बिखेरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 से मई 2026 के बीच करीब 28 लाख पेड़ काटे गए हैं या उन्हें काटने की अनुमति दी गई है। इसी बीच वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिला रहा है।



ट्रेन से फेंकते हैं बीज
यह वीडियो X पर साझा किया है। पोस्ट में बताया गया है कि संबंधित शख्स बारिश के मौसम में बीज बोने का काम करते हैं। खास बात यह है कि वह इसके लिए अलग से किसी जगह की तलाश नहीं करते, बल्कि ट्रेन के सफर को ही अपना माध्यम बना लेते हैं। ट्रेन से बीज दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच जाते हैं और बारिश के मौसम में उनके पनपने की संभावना भी रहती है।

पेड़ काटे जाने पर जताई चिंता
वीडियो में शख्स ट्रेन के कोच के दरवाजे के पास बैठा दिखाई देता है। उसके पास कई बीज रखे हैं और वह सफर के दौरान उन्हें बाहर की ओर बिखेरता जा रहा है। इस छोटी सी कोशिश ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हम भी ट्रेन से बाहर चीजें फेंकते हैं, लेकिन बीज नहीं बल्कि कूड़ा। वहीं, एक और यूजर ने विकास के नाम पर लगातार हो रही पेड़ों की कटाई पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर इसी तरह पेड़ काटे जाते रहे तो एक दिन सब खत्म हो जाएंगे।

ऐसे बोए बीज
अगर आप भी बीज बोने की कोशिश करते हैं तो कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखना चाहिए। कुछ बीजों को अंकुरित होने के लिए रोशनी चाहिए। इसलिए उन्हें मिट्टी में दबाकर पूरी तरह ढकना ठीक नहीं होता। वहीं, कद्दू और लौकी जैसे बड़े बीजों को उनकी मोटाई से करीब दोगुनी गहराई में बोना चाहिए और मिट्टी से ढक देना चाहिए। छोटे बीजों पर मिट्टी की केवल पतली परत डालनी चाहिए। बीज बोने के बाद पानी भी तेज धार से नहीं डालना चाहिए, क्योंकि इससे बीज मिट्टी से बाहर निकल सकते हैं और उनके पनपने में दिक्कत हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें