फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बस में गुटखा खाकर थूकना पड़ा भारी, रोकने पर यात्री ने दिखाई दादागिरी, कैमरे पर किया हमला

Sat, 14 Nov 2026 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर गुटखा खाकर थूकने वाले एक यात्री को दूसरा व्यक्ति रोकता है। अपनी गलती मानने के बजाय यात्री उससे बहस करने लगता है और कैमरे पर हाथ मारता दिखाई देता है।
 
विज्ञापन
सार्वजनिक बस को समझा अपनी जागीर - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस, ट्रेन और मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। ये सुविधाएं किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सभी यात्रियों की होती हैं। ऐसे में इन्हें साफ रखना हर किसी की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते। कई बार तो उन्हें अपनी गलती का एहसास तक नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर गुटखा खाकर थूकने वाले एक यात्री को जब दूसरा व्यक्ति रोकता है तो वह उल्टा उसी से बहस करने लगता है। इतना ही नहीं, समझाने पर वह अपना आपा भी खो देता है।

विज्ञापन


सीट के पीछे गुटखा खाकर थूकने का आरोप
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बस के अंदर बैठा नजर आ रहा है। इसी दौरान बस कंडक्टर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति उस पर बस में गुटखा खाकर थूकने का आरोप लगाते हैं। उनका कहना है कि यात्री ने सीट के पीछे थूक कर बस को गंदा कर दिया है। इस दौरान एक शख्स पूरी घटना का वीडियो बना रहा होता है। वह खुद को पत्रकार बताते हुए यात्री को समझाने की कोशिश करता है कि यह सार्वजनिक बस है। इसमें कई लोग सफर करते हैं, इसलिए इसे साफ रखना सभी की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


यात्री ने दिया ऐसा जवाब कि लोग रह गए हैरान
वीडियो में यात्री का जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है। जब उसे बस में थूकने से रोका जाता है तो वह कहता है कि अगर वह थूकेगा तो कोई अधिकारी आकर उसे साफ कर देगा। उसकी यह बात सुनकर वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे दोबारा समझाता है कि सार्वजनिक जगहों को गंदा करना गलत है। बस का कंडक्टर भी इस दौरान यात्री की हरकत को लेकर अपनी बात रखता दिखाई देता है।

समझाने पर कैमरे पर मारा हाथ
बात यहीं खत्म नहीं होती। जब वीडियो बना रहा व्यक्ति लगातार यात्री को उसकी गलती समझाने की कोशिश करता है तो वह नाराज हो जाता है। वीडियो में वह अचानक मोबाइल कैमरे पर हाथ मारता दिखाई देता है। उसकी इस हरकत से कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। इसके बाद भी दोनों के बीच बहस जारी रहती है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यात्री के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखना सिर्फ सफाईकर्मियों या अधिकारियों की जिम्मेदारी नहीं है। हर यात्री को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया कि भारत में आधी जगहों पर गंदगी ऐसे ही लोगों की वजह से रहती है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों को सिर्फ समझाने से कुछ नहीं होगा। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें