फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बोनट पर बैठी महिला और शख्स ने बढ़ा दी गाड़ी की रफ्तार, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

Wed, 29 Jul 2026 12:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर गाड़ी के बोनट पर बैठी एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गाड़ी चलाने वाला शख्स महिला को बोनट से उतारे बिना सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ाता चला जाता है। 

 

विज्ञापन
बोनट पर बैठी महिला का वायरल वीडियो - फोटो : @gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Woman On The Car Bonnet Viral Video In Hindi: आज के समय में स्मार्टफोन लगभग हर व्यक्ति की पहुंच में है। ऐसे में जब लोग अपने आसपास कोई अनोखी, दिलचस्प या चौंकाने वाली घटना देखते हैं, तो वे उसे अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गाड़ी चलाने वाला शख्स महिला को बोनट से उतारे बिना सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी को दौड़ाता चला जाता है। 

विज्ञापन


Viral Video: जान जोखिम में डालकर लाइफगार्ड ने बचाई समुद्र में बहते बच्चे की जान, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो की शुरुआत में सड़क पर एक कार जाते हुए नजर आ रही है और किसी के सिर जैसा कुछ दिखाई दे रहा है। चलती हुई कार में ठीक-ठीक समझ पाना मुश्किल था कि वहां क्या हो रहा है या कौन क्या कर रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स जब कार के बगल में पहुंचता है तो नजर आता है कि एक महिला कार के बोनट पर बैठी हुई है और गाड़ी चलाने वाला शख्स रोक ही नहीं रहा है। वो महिला चिल्लाती कार के शीशे पर मारती भी नजर आती है मगर वो आदमी गाड़ी रोकने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन



बोनट पर बैठी महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसमें पोस्ट के साथ किए गए दावे के मुताबिक, यह वीडियो महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के श्रीरामपुर का है। जहां कोर्ट में पारिवारिक झगड़े के बाद एक महिला कार के बोनट पर चढ़ गई। ड्राइवर उसे बोनट पर ही लिए तेजी से गाड़ी चलाकर ले गया। बता दें कि, इस मामले की अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Viral Video: छोटा कद, बड़ा धमाका, 3.5 फीट की दुल्हन ने पंजाबी गाने पर अपने डांस से उड़ाया गर्दा

Viral Video: लिफ्ट में कुत्ते को देख लड़की ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल


खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। जिसके बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- यह गंभीर मामला है, इसे गंभीरता से देखना चाहिए। दूसरे शख्स ने लिखा- सड़क पर चल रहा ड्रामा एक नए मोड़ पर पहुंच गया। गाड़ी चला रहा व्यक्ति महिला की सुरक्षा की परवाह किए बिना उसे कार के बोनट से उतरने का मौका नहीं देता। इसके बजाय वह कार को तेज रफ्तार में सड़क पर चलाता रहता है। इस दौरान महिला बोनट से गिर भी सकती थी, जिससे उसके गंभीर रूप से घायल होने का खतरा बन सकता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें