फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पत्नी ने पूछा कैसी लग रही हूं? तो पति ले दे डाला ऐसा जवाब, लोग बोले- ड्रम से डर नहीं लगता क्या?

Mon, 21 Apr 2025 03:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Man Slap Viral Video: इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्नी अपने पति से अपने लुक के बारे में पूछती है। इस पर उसे जो जवाब मिला वो काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
पत्नी के लुक पर पूछने से पति ने दिया मजेदार जवाब। - फोटो : Instagram/rishabh_sayssss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Funny Viral Video: कई वीडियो ऐसे होते हैं जो काफी मजाकिया किस्म के होते हैं। इन्हें जैसे ही कोई देखता है वो हंसने लगता है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसमें दोस्तों वाले वीडियो, भाई-बहन वाले वीडियो या पति-पत्नी वाले मजाकिया वीडियो शामिल होते हैं।

विज्ञापन


जैसे, इन दिनों एक वीडियो काफी छाया हुआ है जिसमें एक महिला अपने पति से अपने लुक को लेकर पूछती है, लेकिन इस पर पति ने जो जवाब दिया है वो देखकर लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि क्या आपको ड्रम से डर नहीं लगता। तो चलिए वीडियो देखते हैं और जानते हैं इसके बारे में...

क्या जवाब दिया पति ने?

इस वीडियो में आप देखेंगे तो पहले एक महिला अपने हाथ में मोबाइल लेकर अपने पति के पास आती है। इस दौरान पति किचन में आटा गूंथ रहा होता है। पत्नी अपने पति के पास आती है और वो इस दौरान ब्लॉग बना रही होती है।
विज्ञापन


इसी समय वो अपने पति से पूछ लेती है कि बताओ मैं कैसी लग रही हूं? इस पर आटा गूंथ रहे पति को गुस्सा आ जाता है कि एक तो मैं काम कर रहा हूं और ऊपर से इसकी पत्नी ब्लॉग बना रही है। बस फिर क्या था सवाल के जवाब में पति अपनी पत्नी के मुंह पर खिंचकर एक थप्पड मारता है।

इस दौरान पति के हाथ पर आटा लगा होता है और आटे वाला हाथ उसकी पत्नी के मुंह पर छप जाता है। पति का ऐसा जवाब देखकर पत्नी एकदम सन्न रह जाती है और उसे कुछ समझ नहीं आता कि ये क्या हुआ।

खूब देखा जा रहा है वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 17 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो पर लोग भर-भरकर कमेंट भी कर रहे हैं और काफी लाइक भी आए हैं।

लोगों ने लिए मजे

इस वीडियो पर लोग कमेंट भी कर रहे हैं। जैसे, एक यूजर ने लिखा "पूरे मर्द समाज में खुशी का माहौल है।" जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा "भाई ये पूछ रहा था कि इसके बाद बंदा जिंदा तो है न।"

एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "ये पक्का ड्रम में पैक होगा।" एक अन्य यूजर ने इस घटना को ड्रम से जोड़ते हुए कमेंट में लिखा 'भाई साहब आपको ड्रम से डर नहीं लगता क्या?'

यहां देखें पति-पत्नी का मजेदार वीडियो:-



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें