फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर आग लगाकर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सिखाया सबक

Wed, 29 Apr 2026 05:36 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: मुंबई के एक 33 वर्षीय कार डीलर ने अपने जन्मदिन को ‘स्पेशल’ बनाने के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबको चौंका दिया। गोरेगांव पश्चिम इलाके में उसने सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर “33” लिखा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Man Sets Fire On Road Video: आज के दौर में ‘वायरल’ होना कई लोगों के लिए एक जुनून बन चुका है, इतना कि कुछ लोग लाइक्स और व्यूज़ के लिए अपनी और दूसरों की जान तक जोखिम में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जहां लोग खतरनाक स्टंट करके सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी-कभी यही दिखावा भारी पड़ जाता है। हाल ही में मुंबई से सामने आया एक वीडियो इसी का ताजा उदाहरण है, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया।

विज्ञापन


दरअसल मुंबई के एक 33 वर्षीय कार डीलर ने अपने जन्मदिन को ‘स्पेशल’ बनाने के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिसने सबको चौंका दिया। गोरेगांव पश्चिम इलाके में उसने सड़क पर पेट्रोल छिड़ककर “33” लिखा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। यह पूरा वाकया एक वीडियो में कैद किया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया।

खतरनाक हरकत वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहले सड़क पर ज्वलनशील पदार्थ से नंबर लिखता है, फिर माचिस जलाकर उसमें आग लगा देता है। आग भड़कने के बाद वह कुछ देर तक उसी जलती हुई सड़क पर चलता है और फिर आराम से अपनी कार में बैठकर वहां से निकल जाता है। इस खतरनाक हरकत से सड़क को नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी गाड़ियां भी बड़ी मुश्किल से बच पाईं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर गुस्साए लोग
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक बताया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ भारतीय कानून की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देखें वीडियो
 

पुलिस ने की कार्रवाई 
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को इस घटना की जानकारी वीडियो वायरल होने के बाद मिली। इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए इस तरह की हरकतें करना सही है? यह मामला सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि एक चेतावनी भी है, कि थोड़ी सी लापरवाही या दिखावा न सिर्फ कानून की नजर में अपराध बन सकता है, बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है।

Viral Video: यहां 2-3 हफ्ते की छुट्टी पर जाना है आम, शख्स ने बताई विदेश में भारतीयों के रुकने की वजह
Interesting Facts: क्यूट दिखने वाला ये जानवर असल में है बेहद खतरनाक, जानें जेब्रा से क्यों डरते हैं शिकारी
Bizarre: देश का इकलौता राज्य जहां लोग नहीं भरते इनकम टैक्स, जानिए क्यों मिला है खास अधिकार
Viral Leave Application: सेल्फ केयर और मूवी देखने के लिए Gen-Z ने मांगी छुट्टी, बॉस का जवाब सुन नहीं होगा यकीन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें