फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: डूब रहा था कुत्ता, तभी शख्स ने फेंका गमछा, फिर आगे जो हुआ...देखें वीडियो

Thu, 13 Aug 2026 03:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डूब रहे एक कुत्ते को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। कई बार हाथ बढ़ाने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने गमछे का सहारा लिया। कुत्ते ने गमछा पकड़ लिया और रतन ने उसे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वीडियो देखकर यूजर्स रतन की हिम्मत और कुत्ते की समझदारी दोनों की तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
शख्स ने इस तरह बचाई कुत्ते की जान - फोटो : इंस्टाग्राम@ ratan_mali_soniyana
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्ते और इंसान के बीच का रिश्ता अक्सर शब्दों का मोहताज नहीं होता। कई बार ये बेजुबान जानवर अपने मालिक के चेहरे और भावनाओं से ही सब समझ लेते हैं। यही वजह है कि जो लोग कुत्तों से गहरा लगाव रखते हैं, वे उनकी तकलीफ को भी अपना दर्द मान लेते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी इंसानी संवेदना की ऐसी तस्वीर दिखा रहा है, जिसे देखकर आप भी रुककर इसे जरूर देखेंगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


पानी में फंसा कुत्ता
वीडियो में एक कुत्ता पानी में फंसा नजर आता है और लगातार बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। हालात ऐसे हैं कि कोशिश के बावजूद वह पानी से बाहर नहीं आ पा रहा और धीरे-धीरे डूबता जा रहा है। इसी दौरान रतन उसे बचाने के लिए आगे आते हैं। वीडियो में रतन को कई बार कुत्ते तक अपना हाथ पहुंचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वह उसे बाहर खींचने का प्रयास करते हैं, लेकिन दूरी और पानी की वजह से उनकी कोशिश सफल नहीं होती। दूसरी ओर कुत्ता भी हार नहीं मानता और बाहर निकलने की जद्दोजहद करता रहता है।




शख्स ने इस तरह बचाई कुत्ते की जान
फिर रतन को एक ऐसा तरीका सूझता है, जो आखिरकार काम कर जाता है। वह अपना गमछा कुत्ते की तरफ बढ़ा देते हैं। इस बार किस्मत ने भी साथ दिया। कुत्ते ने बिना देर किए गमछे को पकड़ लिया। इसके बाद रतन ने उसे खींचकर पानी से बाहर निकाल लिया। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात यह रही कि बचाने वाले ने हिम्मत नहीं छोड़ी और कुत्ते ने भी सही समय पर गमछे को पकड़ लिया। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग रतन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुत्ते की समझदारी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए रिएक्शंस
एक यूजर ने कुत्ते की समझदारी की तारीफ करते हुए लिखा कि उसमें भी दिमाग था। वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "डॉगेश भाई कैसा सफर था।" कई यूजर्स ने रतन के इस काम को लेकर लिखा कि उन्होंने दिल जीत लिया। वीडियो ने एक बार फिर दिखा दिया कि किसी बेजुबान की जान बचाने के लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा सहारा बन सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें