Man Rings Temple Bell Without Touching Viral Video: घंटी की ध्वनि मन को एकाग्र कर, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और वातावरण को शुद्ध बनाती है। मंदिर में घंटी बजाना धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण होता है। यह भगवान को बुलाने और पूजा की शुरुआत करने का एक संकेत है, जो ध्यान केंद्रित करने और मानसिक शांति पाने में मदद करता है। अक्सर हम मंदिर जाते हैं तो घंटी बजाने के लिए उसे छूना पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मंदिर में घंटी बजाने से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स बिना हाथ लगाए घंटी बजाता नजर आ रहा है, जिसे देख आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक शख्स मंदिर के गर्भगृह के सामने खड़ा नजर आता है। उसके सामने मंदिर की भारी घंटी लटक रही है, जिसे शख्स पूरी तरह कंसन्ट्रेट कर फिर अपने हाथों को हवा में इस तरह मूव करता है, जैसे घंटी को कमांड दे रहा हो। हैरानी की बात यह है कि घंटी अपने आप हिलने लगती है और तेज आवाज के साथ बजने लगती है।
मंत्र सिद्धि’ के जरिए ये सब करते हैं पॉवेल
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @powelljadaun पर पॉवेल जादौन नाम के यूजर ने शेयर किया गया है, जिसने अपनी प्रोफाइल में खुद को एक राइटर, डायरेक्टर, एडिटर और योगी बताया है। पॉवेल का दावा है कि उन्होंने यह कारनामा ‘मंत्र सिद्धि’ के जरिए कर दिखाया है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक कई हजारों बार देखा जा चुका है। बता दें कि पॉवेल की इंस्टा प्रोफाइल पर ऐसे ही कई वीडियोज की भरमार है, जिन्होंने लोगों का दिमाग चकरा दिया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
बिना हाथ लगाए मंदिर में घंटी बजाते शख्स के इस वीडियो को देख लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, भाई आप बॉर्डर पर चले जाओ, वहां दुश्मन की मिसाइल का डायरेक्शन बदल देना, देश का भला होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, हिलती हुई घंटी को बिना छुए रोक कर दिखाओ, तब मानेंगे। तो वहीं कुछ लोग इसे आध्यात्मिक शक्ति भी मान रहे हैं।