फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नवजात बच्चे को हाथों में उठाकर बाढ़ के पानी से निकलते पिता का वीडियो वायरल, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Tue, 05 Aug 2025 11:39 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि माता-पिता अपने बच्चों को बचाकर उसे सिर के ऊपर उठाकर, बाढ़ के पानी से भरे इलाके से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है।
विज्ञापन
नवजात बच्चे को हाथों में उठाकर बाढ़ के पानी से निकलते पिता का वीडियो वायरल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मानसून में देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलों खड़ी कर दी हैं। बाढ़ और बारिश के डराने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों बाहुबली: द बिगिनिंग में माहिष्मती की रानी शिवगामी देवी की याद दिला दी है। दरअसल, शिवगामी देवी का एक नवजात बच्चे को बचाकर नदी से ले जाने के सीन जैसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि माता-पिता अपने बच्चों को बचाकर उसे सिर के ऊपर उठाकर, बाढ़ के पानी से भरे इलाके से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। यहां पर गंगा और यमुना नदी में उफान के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। 

वायरल वीडियो को लेकर एक तरफ लोग बेहतर इंतजाम के लिए सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि कई लोग इस वीडियो को माता-पिता के प्यार को देख रहे हैं कि आखिर कैसे उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में भी अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद की जान भी दांव पर लगा दी है। गंगा और यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन


Ajab-Gajab: इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये! आखिर क्यों है इतना महंगा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

 


Nilgai Facts: नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान

वीडियो में एक मजबूर माता-पिता नवजात बच्चे को बचाने के लिए अपने साहस और मजबूती का उदाहरण पेश किया है, जो किसी के भी दिल को पिघला सकता है। वीडियो में पानी पिता के सीने के ऊपर गर्दन तक है। लेकिन इसके बाद भी वह अपनी जान खतरे में डालकर, अपनी पत्नी के साथ उस बच्चे को कंधे पर उठाए हुए जाते दिख रहे हैं। 

यह एक खतरनाक काम था। जीवन में चुनौतियां बड़ी होती है। इस दौरान इंसान के साहस की परीक्षा होती है।  कठिन परिस्थितियों के बावजूद शख्स किसी तरह बच्चे को बचाकर उस लड़के को सौंप देता है, जो उसे लेने आया होता है। प्रयागराज के छोटा बघाड़ा की यह घटना बताई जा रही है।

Viral Video: रात को तीन बजे बेटी के कमरे में दिखा भूतिया दोस्त? पिता ने आधी रात को देखा डरावना मंजर

वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर किया गया है। एक शख्स ने लिखा- पिता और पति दोनों का फर्ज निभाता एक भाई इलाहाबाद बाढ़ प्रभावित इलाके में। लोगों ने माता-पिता की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें