फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर खींचने की कोशिश करता शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 12 Mar 2026 11:15 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  वीडियो में एक शख्स ट्रेन की खिड़की से नारियल निकालने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि ट्रेन की खिड़की में लगे रॉड के बीच काफी कम गैप है और उससे नारियल को निकालना संभव नहीं है। इसके बावजूद शख्स नारियल को अंदर खींचने की पूरी कोशिश करता दिखाई देता है।
विज्ञापन
शख्स ने खिड़की से निकाल दिया नारियल - फोटो : @jitu_rajoriya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो में एक शख्स ट्रेन की खिड़की से नारियल निकालने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जबकि ट्रेन की खिड़की में लगे रॉड के बीच काफी कम गैप है और उससे नारियल को निकालना संभव नहीं है। इसके बावजूद शख्स नारियल को अंदर खींचने की पूरी कोशिश करता दिखाई देता है।

विज्ञापन


Viral Video: बचे हुए बटर चिकन का महिला ने किया ऐसा इस्तेमाल, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
 

वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन में खिड़की के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है और उसके बगल में एक महिला है जो शायद उसके साथ ही सफर कर रही हैं। शख्स एक नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर लाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, क्योंकि ट्रेन की खिड़की में लगे रॉड के बीच काफी कम गैप है और उससे नारियल को निकालना संभव नहीं है। इसके बावजूद शख्स नारियल को अंदर खींचने की पूरी कोशिश करता दिखाई देता है। 

 

विज्ञापन

देखने में यह नजारा आपको किसी फिल्म के कॉमेडी सीन की तरह लग सकता है, लेकिन शख्स की ईमानदार कोशिश और हाव-भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह सच में ऐसे मुश्किल सिचुएशन में फंस गया है कि वह न तो नारियल को छोड़ सकता है और न ही अंदर ला सकता है। फिर भी उसने टोपी उतारकर पूरी ताकत से नारियल को खिड़की से अंदर खींचता है और आखिर वो शख्स नारियल को अंदर खींचने में सफल हो ही जाता है। 

Viral Video: फ्लाइट में स्केच आर्टिस्ट ने बना दिया यादगार मोमेंट, एयर होस्टेस को दिया ऐसा सरप्राइज


Viral Video: ट्रेन का कोच बना लाइव रियलिटी शो, तेज म्यूजिक पर डांस करते हुए रील बनाता परिवार, देखें वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @jitu_rajoriya नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 11 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- भाई इतनी मेहनत से अच्छा था कि लड़की को विंडो सीट दे देते, नारियल को बाहर से ही पकड़कर स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर वो नारियल पानी पी लेती। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा तो अजय देवगन भी नहीं कर पाए थे। वीडियो पर लोगों ने काफी मजे लिए हैं, इस वीडियो को देखने के बाद और यूजर्स के कमेंट पढ़कर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक सके। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें