स्टेशन आने से पहले चेन खींचकर भागा बंदा, लोग बोले- जल्दी इन्हीं को है
- फोटो : instagram
भारतीय रेलवे के लगभग सभी ट्रेनों में आपातकालीन चेन होती है। यह इसलिए होती है कि किसी विशेष परिस्थिति में लोग उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोग भारतीय रेल को अपनी गाड़ी समझते हैं और अपने इलाके के आसपास सुविधा अनुसार चेन पुलिंग करते हैं। इन लोगों को तो फायदा होता है, लेकिन अन्य यात्रियों का समय खराब होता है। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स यही कर रहा है।
बाड़मेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल में शख्स अपर बर्थ यानी ऊपर वाली सीट पर बैठा है। उसी समय एक युवक आता है और सेफ्टी में मौजूद आपातकालीन चेन को खींच देता है। उसकी इस हरकत से अन्य यात्री नाराज हो जाते हैं। लेकिन इसके आवाज सिर्फ वीडियो बनाने वाला शख्स उठाता और उसे कैमरे में कैद कर लेता है। हालांकि,शक्स ने ऐसे एंगल से वीडियो बनाया है कि चेन खींचने वाले का चेहरा नहीं दिखाई देता है।
वीडियो बना रहे शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस लड़के ने ट्रेन का चेन खींच दिया है, ये गलत कर रहा है कि नहीं, मैंने इसका वीडियो बना लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। शख्स का कहना है कि लड़का चेन पुलिंग करके भाग भी गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है नहीं लिया गया और न ही कोई बोगी में चेकिंग के लिए आया। बताया जा रहा है कि यह घटना शख्स ने 22 अक्तूबर 2026 की रात 10.45 की बताई है।
दिल जीत लेगा ये नजारा! लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, वायरल वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
दोस्त को बचाने के लिए खूंखार जानवर से भिड़ गए लोग, वीडियो देख लोग बोले- बिहारी दोस्त जरूर बनाना
हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान, चार पायलटों की मौत, वायरल हुआ खतरनाक हादसे का वीडियो
आपातकाली चेन स्टेशन से पहले उतरने के लिए नहीं होती है, बल्कि उसका इस्तेमाल इमेरजेंसी में किया जाता है। कोई खतरा होने या गंभीर मेडिकल इमरजेंसी होने पर जैसी स्थिति के लिए होती है। बिना गंभीर परिस्थितियों के चेन खींचने पर जुर्माना और अपराध बड़ा होने पर जेल तक भी हो सकती है। हालांकि, कानून में कुछ अपवाद जरूर है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।