फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Record: गर्दन से खींच डाली 9 हजार किलो की बस, लोगों ने दिया 'ह्यूमन क्रेन' का खिताब

Sat, 09 May 2026 04:17 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

World Record: हाल ही में सामने आया एक वीडियो में एक शख्स ने अपनी गर्दन की ताकत से भारी-भरकम बस को खींचकर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन
शख्स ने गर्दन से खींच दी 9 हजार किलो की बस - फोटो : youtube?Guinness World Record
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Guinness World Record: दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, यहां ऐसे लोग भी हैं, जो अपनी ताकत और जुनून से नामुमकिन को मुमकिन बना देते हैं। कई बार ये कारनामे इतने हैरान कर देने वाले होते हैं कि पहली नजर में उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो हर किसी को चौंका रहा है। इसमें एक शख्स ने अपनी गर्दन की ताकत से भारी-भरकम बस को खींचकर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

विज्ञापन


इस हैरतअंगेज कारनामे को अंजाम देने वाले शख्स हैं एग्मंड मोलिना, जो अरूबा के रहने वाले हैं। 49 साल के एग्मंड ने अपनी गर्दन से करीब 9,860 किलोग्राम (21,737 पाउंड) वजन वाली बस को खींचकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने इस बस को लगभग 20 मीटर तक खींचा, जो किसी आम इंसान के लिए सोचना भी मुश्किल है। इस उपलब्धि ने उन्हें दुनिया भर में चर्चा का विषय बना दिया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड दिमित्रो ह्नुंस्की के नाम था, जिन्होंने 2024 में 8,060 किलोग्राम के वाहन को गर्दन से खींचकर इतिहास रचा था। लेकिन एग्मंड मोलिना ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। उनकी ताकत और तकनीक ने लोगों को इतना प्रभावित किया कि अब उन्हें “ह्यूमन क्रेन” के नाम से भी जाना जाने लगा है।
विज्ञापन


देखें वीडियो



पहले भी बनाए हैं हैरान करने वाले रिकॉर्ड
एग्मंड मोलिना के नाम सिर्फ यही एक रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि उन्होंने कई और हैरान कर देने वाले कारनामे भी किए हैं। उन्होंने एक उंगली से 159 किलोग्राम तक वजन उठाकर लोगों को चौंका दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने एक उंगली के सहारे बस को 20 मीटर तक खींचने का भी रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा, कमर पर बेल्ट बांधकर उन्होंने 1,002 किलोग्राम से ज्यादा वजन उठाने का कारनामा भी किया है, जो उनकी असाधारण शारीरिक क्षमता को दर्शाता है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि एग्मंड का वजन महज 87 किलोग्राम है, लेकिन उनकी ताकत किसी भारी मशीन से कम नहीं लगती। उनकी सफलता के पीछे उनके देश और परिवार का बड़ा योगदान माना जाता है। अरूबा जैसे छोटे से देश, जिसकी आबादी करीब 1.10 लाख है, से निकलकर उन्होंने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

West Bengal: कोलकाता से दार्जिलिंग तक यहां का हर कोना है खास, ये हैं पश्चिम बंगाल के 10 प्रमुख शहर
National Food: भारत का राष्ट्रीय व्यंजन क्या है? जानिए इस डिश का नाम और खास इतिहास
Burj Khalifa: आखिर किसकी है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत? जानें बुर्ज खलीफा से जुड़ी हैरान करने वाली बातें
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें