फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Stunt Video: लड़की को बाइक पर बिठाकर युवक ने किया खतरनाक जिगजैग स्टंट, लोगों के उड़े होश

Mon, 27 Jul 2026 01:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Stunt Video: सोशल मीडिया पर खतरनाक बाइक स्टंट करते लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाइक पर एक लड़की को बिठाकर तेज रफ्तार में जिगजैग स्टाइल में बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
बाइक पर लड़की को बिठाकर खतरनाक स्टंट करता लड़का - फोटो : @Mahi Singh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dangerous Bike Stunt Viral Video In Hindi:  आपने अक्सर सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट्स के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें से कई बार कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं, तो वहीं कुछ लोगों का होश उड़ा देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक लड़का अपनी बाइक पर लड़की को बिठाकर खतरनाक तरीके से बाइक चलाता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


Viral Video: एम्बुलेंस में बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले- बस शादी में टाइम पर पहुंचना जरूरी है

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक लड़का बाइक को बेहद तेज रफ्तार में जिगजैग स्टाइल में चलाता नजर आ रहा है। उसके पीछे बैठी लड़की बार-बार संभलने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन तेज रफ्तार और अचानक बदलती दिशा की वजह से वह कभी पीछे की तरफ तो कभी दाईं ओर लगभग गिरते-गिरते बचती है। यह पूरा नजारा देखने वालों की सांसें थाम देने वाला है। हिम्मत है, लड़के की बाइक के पीछे बैठी लड़की की, जो कई बार बाइक से गिरते-गिरते बचती है। 
विज्ञापन

 
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, जब बाइक से ज्यादा कॉन्फिडेंस तेज हो। भाभी जी बोलती है के धीरे चलाओ, भाई बोलते है अरे हम पर ट्रस्ट रखो, फिर 5 सेकेंड बाद इतनी भी क्या जल्दी थी के भाभी को बीच रास्ते में ही उतार दिया। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। 

 

लड़की को बाइक पर बिठाकर जिगजैग स्टाइल में खतरनाक तरीके से बाइक चलाते लड़के के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  भाई का कॉन्फिडेंस तो बाइक से भी तेज़ था, बस ब्रेक लगाने का कॉन्फिडेंस थोड़ा कम निकल गया। दूसरे शख्स ने गुस्से में लिखा- ऐसे लोगों को पकड़कर लंगड़ा बना देनी चाहिए, जिससे और कभी बाइक ही न चला सके। 

Viral Video: बाइक पर नागिन की तरह स्टंट कर रहे थे लड़के, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: झुर्रियों को लेकर बच्चे के सवाल पर परदादी का दिल छू लेने वाला जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

स्टंट जानलेवा होते हैं, लेकिन इसके बावजूद नौजवान स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते हैं। सोशल मीडिया के दौर में कुछ सेकंड की लोकप्रियता पाने की चाहत अब लोगों को इस हद तक ले जा रही है कि वे अपनी जान तक दांव पर लगाने से नहीं हिचक रहे हैं। लाइक, व्यू और फॉलोअर्स की भूख ऐसी बढ़ चुकी है कि समझदारी और सुरक्षा पीछे छूटती जा रही है। सार्वजनिक सड़कों पर ऐसे स्टंट करना खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें