भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ ले जाना और माचिस का इस्तेमाल करके खुली आग जलाने पर रोक है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या यात्री को इतना बेसिक सेंस नहीं है कि अपने साथी यात्रियों की जान खतरे में डाल रहा है? ट्रेन की बर्थ से लेकर चादर और तकिया तक में तेजी से आग पकड़ती है।
अगर लोग मना कर रहे हैं, तो जरूर कुछ बात होगी। चल रही ट्रेन में पूजा-पाठ के लिए दीया जलाना खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन सीट पर बैठा व्यक्ति फिर भी ऐसा करता है। वीडियो में लोगों को आप कहते हुए यह सुन सकते हैं कि ऐसा मत करो वरना अभी फायर अलॉर्म बज जाएगा।
Viral: 'वास्ते गुना हुईया' का मतलब जानते हैं? जिस डायलॉग ने सोशल मीडिया पर मचा रखा है बवाल
सीट पर दीया जलाकर पूजा पाठ कर रहा है यात्री
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स ऊपर वाली सीट पर दीया जलाकर पूजा पाठ कर रहा है। यह देखकर शख्स कहबता है कि अरे, पंडित जी ओ दादा, ये क्या कर रहे हो आप, पूजा-पाठ चल रही है दीया लग रही है यहां। यह सुनते ही एक अंकल कहते हैं कि मना कर दो, यहां न करें। धूप बंद कर दी, दीया भी बंद करवा दो यार, अभी फायर अलॉर्म बजेगा तो क्या कर लोगे आप? किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे किसी तरह का खतरा हो।
Viral Video: गोद में उठाकर ले जा रहा था घायल लड़के को, फिर जो हुआ उसे देखकर लोग बोले- ऐसी मदद किस काम की
अगरबत्ती और तेल का दीया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ट्रेन में एसी कोच की ऊपरी बर्थ पर अगरबत्ती और तेल का दीया जलाकर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। बताया गया है कि एक यात्री ने उन्हें रोका और समझाया कि इस तरह की हरकतें खतरनाक हो सकती हैं। धुएं से ट्रेन का फायर अलार्म बज सकता है और चलती ट्रेन में खुली आग से आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है।
Viral Video: बच्चे के पास बैठकर कार्टून देखने लगा सांप, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया हैरान
पोस्ट के साथ यह भी लिखा है कि यह संदेश किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है। यह सिर्फ एक याद-दिलाने वाला संदेश है कि सार्वजनिक सुरक्षा सबसे जरूरी है। लोगों का कहना है कि ट्रेन में दीया जलाने से खतरा हो सकता है।