फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने गूगल मैप्स से नापी रनवे पर दौड़ते विमान की स्पीड, लोग बोले- भारत में टैलेंट की कमी नहीं

Wed, 25 Feb 2026 03:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स ने विमान में बैठकर गूगल मैप्स का ऐसा अनोखा इस्तेमाल किया, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हो गए हैं।
विज्ञापन
शख्स ने गूगल मैप्स से नापी विमान की टेकऑफ स्पीड - फोटो : Adobe stock/@biker_bidu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Man Check Airplane Takeoff Speed With Google Maps: गूगल मैप्स गूगल द्वारा विकसित एक मुफ्त वेब मैपिंग सेवा और ऐप है, जो दुनिया भर के सटीक नक्शे, सैटेलाइट इमेजरी, स्ट्रीट व्यू और रियल-टाइम ट्रैफिक की जानकारी प्रदान करता है। आप गाड़ी या बाइक चलाते वक्त रास्ता भटकने से बचने के लिए 'गूगल मैप्स' खोलते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स विमान में बैठकर गूगल मैप का इस्तेमाल प्लेन की स्पीड नापने के लिए कर सकता है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। 

Viral Video: ऑनलाइन डिलीवरी एप से मंगाए गए अंडों में निकला प्लास्टिक, खाने की सुरक्षा को लेकर भड़के लोग

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स विमान में विंडो सीट पर बैठा है। जब विमान टेकऑफ यानी उड़ने के लिए रनवे पर दौड़ना शुरू करता है, तो शख्स अपने फोन में 'गूगल मैप्स' खोल लेता है। वो मैप में एक डेस्टिनेशन सेट करके नेविगेशन ऑन कर देता है। जैसे-जैसे रनवे पर विमान की रफ्तार बढ़ती है, वैसे-वैसे मैप पर दिखने वाला स्पीडोमीटर भी तेजी से भागने लगता है। फोन की स्क्रीन पर स्पीड 100, 200 और फिर देखते ही देखते 310 Km/h पर पहुंच जाती है। ठीक इसी स्पीड पर विमान हवा में टेकऑफ कर जाता है और वीडियो खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @biker_bidu नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- टॉप स्पीड 320। वीडियो को अब तक 36 लाख से ज्यादा व्यूज और 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

गूगल मैप से विमान की टेकऑफ स्पीड नापते शख्स की इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा- भाई, इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे शख्स ने कहा- गूगल मैप का ऐसा इस्तेमाल मैंने जिंदगी में पहली बार देखा है। वहीं, कई समझदार यूजर्स ने क्रिएटर का 'फैक्ट चेक' करते हुए बताया- मेरे भाई, यह विमान की टॉप स्पीड नहीं है, बल्कि यह टेकऑफ की स्पीड है।

Viral Video: शादी के मंडप में रस्म के दौरान, दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेला, वीडियो देख हंसी रोक पाना मुश्किल

विज्ञापन

Viral Video: रंग-बिरंगा दुपट्टा ओढ़ दुल्हन की तरह शर्माया बंदर, नखरे देख लोग बोले- जेठ जी सामने बैठे हैं क्या?

बता दें कि, कमर्शियल विमान जैसे (बोइंग या एयरबस) को जमीन से हवा में उठने के लिए आमतौर पर 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चाहिए होती है, जो गूगल मैप के GPS में बिल्कुल सटीक दिखी। लेकिन जब विमान आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा होता है, तब उसकी असली 'क्रूजिंग स्पीड' लगभग 800 से 900 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें