जानवरों की आवाज निकाल नींबू पानी बनाता शख्स
- फोटो : @Patel Brand
Man Makes Lemonade By Imitating Animal Sounds: दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आपको ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। हाल ही में एक ऐसे ही टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल खुश कर दिया है। वीडियो में एक शख्स कई तरह के जानवरों की आवाज निकालते हुए नींबू पानी बनाता नजर आ रहा है। उसका ये अनोखा अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया।
Viral Video: स्कूल जाती दिव्यांग लड़की का वीडियो देख, सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने मांगा पता
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स अपने ठेले पर खड़ा होकर नींबू पानी बनाता नजर आ रहा है। खास बात उसका नींबू पानी नहीं बल्कि उसका अनोखा टैलेंट है। बता दें की शख्स कई तरह के जानवरों की हूबहू आवाज निकाल नींबू पानी बना रहा है। जानवरों की आवाज निकालना कोई आसान बात नहीं है। लेकिन ये शख्स जिस तरह से कई जानवरों की आवाजें निकाल रहा है। उसे देख वहां मौजूद हर बंदे के चेहरे पर हंसी साफ दिखाई दे रही है।
2 करोड़ 90 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
कई तरह के जानवरों की मजेदार आवाजें निकालते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर
Patel Brand नाम की आईडी से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ 90 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं कई हजारों लोगों ने इस लाइक भी किया है।
वीडियो पर आए यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
वीडियो देखने के बाद यूजर्स इसपर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा- ये टेलेंट सिर्फ भारत में देखने को मिलेगा। दूसरे यूजर ने कहा- ये नींबू पानी कहां मिल रहा है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।