फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो स्टेशन में दिखी रील बनाने की सनक, शख्स की अजीबोगरीब हरकत देख घबराए लोग

Thu, 05 Feb 2026 12:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में एक शख्स दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर रील बनाने की कोशिश करता नजर आता है, जिसे देख वहां मौजूद लोग डर जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं। शख्स अचानक से मेट्रो स्टेशन पर ऐसी-ऐसी हरकतें करने लगता है, जिसे देखकर किसी को भी लगेगा कि उसको कुछ तो हो गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर अजीबोगरीब हरकत करते हुए रील बनाता शख्स - फोटो : Freepik/@desimojito
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Man Made A Reel At Delhi Metro Station: दिल्ली मेट्रो का नाम आते ही अक्सर लोगों के दिमाग में हंगामा, विवाद और रील्स की तस्वीरें और वीडियो उभर आते हैं। आज कल लोग रील्स बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, यहां तक कि लोग अपने साथ-साथ लोगों की परवाह भी नहीं करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसमें  एक शख्स दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर रील बनाने की कोशिश करता नजर आता है, जिसे देख वहां मौजूद लोग डर जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं। शख्स अचानक से मेट्रो स्टेशन पर ऐसी-ऐसी हरकतें करने लगता है, जिसे देखकर किसी को भी लगेगा कि उसको कुछ तो हो गया है। 

विज्ञापन


Viral: भिखारी ने मंगाया ऑनलाइन खाना, डिलीवरी बॉय ने मांगा पैसा, उसके जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाला

वायरल वीडियो में दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर कई यात्री मेट्रो के इंतजार में खड़े नजर आते हैं। इसी बीच प्लेटफॉर्म पर मेट्रो आ जाती है और उसी के साथ वहां मौजूद एक शख्स रील बनाते हुए ऐसी-ऐसी हरकतें करने लगता है, जिसे देखकर किसी को भी लगेगा कि वो पागल हो गया है। उसकी इस अजीबोगरीब हरकत को देख प्लेटफॉर्म पर बैठा एक यात्री तो डर से भागने ही लगता है। इसी तरह एक महिला भी उसकी इस हरकत पर डर जाती है और भागकर मेट्रो में चढ़ जाती है। 

 

विज्ञापन

 

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह की हरकत करते लोगों का वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में लोग अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। कोई रील्स बनाने के लिए मेट्रो में डांस करता है, तो कई बार लोग आपस में लड़ते-भिड़ते नजर आते हैं।

Viral Video: वाइल्डबीस्ट का शिकार करने वाले थे मगरमच्छ, आखिरी मिनट में पहुंचा हिप्पो और ऐसे पलट दी बाजी

मेट्रो स्टेशन पर अजीबोगरीब हरकत करते इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @desimojito नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘अफसोस की बात है कि किसी ने उसकी मदद नहीं की और डॉक्टर को नहीं बुलाया’। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं, तो वहीं लोग इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, रील बनाने का क्रेज अपने चरम पर है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सार्वजनिक जगह पर दिक्कतें पैदा करने के लिए पुलिस को बुलाया जाना चाहिए था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें