बारिश में भीग रहे थे बाघिन के बच्चे, फिर बिना डरे शख्स ने किया कुछ ऐसा
- फोटो : एक्स
Viral Video: सोशल मीडिया पर वन्यजीव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भारी बारिश हो रही है और बाघिन अपने छोट-छोटे बच्चों के साथ पानी में भीग रही है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। यह वीडियो इंसान और जानवर के भरोसे को दिखाता है।
दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि भारी बारिश के बीच एक शख्स वहां पर आता है और बाघिन के एक छोटे बच्चे को अपने हाथों में उठा लेता है, लेकिन सबसे खास बात यह है कि बाघिन शख्स पर हमला नहीं करती है और उसके पीछे-पीछे पालतू जानवर की तरह चलती है। शख्स बच्चे को सुरक्षित पिंजरे में रख देता है। फिर वह दूसरे बच्चे अपने हाथ में उठाता है और उसे भी पिंजरे में रख देता है। इंसान और जंगल के खतरनाक जानवर का यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को एक अप्रैल को एक्स पर शेयर किया गया था। यह वीडियो 46 सेकेंड का है। इस पर कैप्शन लिखा है कि एक बाघिन को इंसान पर इतना भरोसा कि उसने अपने बच्चे उसे सौंप दिए। वीडियो में दिख रहा नजारा किसी फिल्म की सीन से कम नहीं लग रहा है।
Dance Video: प्रोफेसर ने काला चश्मा गाने पर किया गजब डांस, मूव्स और एक्सप्रेशन्स देखकर हिल गया सोशल मीडिया
वीडियो में दिख रहा है कि तेज बारिश हो रही है और एक शख्स हाथ में डंडा लिए बाघिन के पास पहुंचता है। वो नीचे झुककर शावक को अपने हाथों में उठा लेता है और बाघिन उसके बगल में खड़ी है। वह बिल्कुल शांत है और उस पर कोई हमला नहीं करती है।
Viral Video: कंपनी ने सैलरी से काट लिए 11000, महिला ने इंटरनेट पर बयां किया दर्द, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
शख्स शावकों को लेकर आगे-आग चलता है और बाघिन चुपचाप पीछे-पीछे चलती है। शख्स शावकों को सुरक्षित पिंजरे में रख देता है और बाघिन भी पिंजरे में चली जाती है। शख्स बाहर से लॉक कर देता है। सबकुछ इतना सामान्य है, जैसे कोई पालतू जानवर हो। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।