एक झटके में किंग कोबरा की गर्दन पकड़ कर जहर निकालता शख्स
- फोटो : Freepik
King Cobra Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ हंसी-मजाक वाले होते हैं तो कुछ दिल दहला देने वाले। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। दरअसल, इसमें एक ऐसा सांप नजर आ रहा है, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में होती है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स न सिर्फ खतरनाक किंग कोबरा की गर्दन पकड़ते नजर आता है बल्कि उसका जहर भी निकालता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक किंग कोबरा कैसे फन उठाए खड़ा है, तभी एक शख्स पीछे से उसकी गर्दन एक बार में ही दबोच लेता है। जिसके बाद वो शख्स उसके दांतों के बीच में एक प्लास्टिक की बोतल रख देता है। फिर क्या था, कोबरा उस बोतल को ही अपना दुश्मन समझ अपना जहर निकालना शुरू कर देता है। ये नजारा इतना भयानक है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन किंग कोबरा पकड़ने वाले शख्स के चेहरे पर कोई घबराहट या डर नहीं जैसे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
कितना खतरनाक होता है किंग कोबरा?
सांप को सबसे अधिक खतरनाक जानवरों में एक माना जाता है। कई सांप तो ऐसे होते हैं कि अगर वो किसी को काटते हैं, तो उस इंसान का बचना मुश्किल होता है। जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में सांपों की 3,789 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कुछ सांप जहरीले होते हैं और कुछ सांपों में जहर नहीं पाया जाता है। खतरनाक और विषैले सांपों के मामले में आपने किंग कोबरा का नाम जरूर सुना होगा। किंग कोबरा को उसके घातक जहर और बड़े आकार के लिए जाना जाता है। बता दें कि किंग कोबरा दुनिया का सबसे बड़ा और विषैला सांप है, इतना ही नहीं किंग कोबरा जब किसी को काटता है, तो ज्यादा मात्रा में जहर इंजेक्ट करता है हालांकि ये आमतौर पर कम आक्रामक होता है।
वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NatureChapter नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘प्रकृति का सबसे जानलेवा लिक्विड! किंग कोबरा का जहर निकालने का चौंकाने वाला दृश्य’। वीडियो को अबतक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ऐसा करके क्यों अपनी जान खतरे में डालते हो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जंगली जीवों के साथ ऐसा खतरनाक मजाक कभी नहीं करना चाहिए।