फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा स्टंट, गांव के छोरे ने कुएं में दिखाया ऐसा करतब, वीडियो हो गया वायरल

Sun, 22 Jun 2025 02:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Stunt Viral Video: वायरल वीडियो में दिख रहे है शख्स का नाम शिवा है, जो पेश से एक फिटनेस ट्रेनर हैं। उन्होंने शेयर किए गए अपने वीडियो में बिना किसी सेफ्टी गियर या सपोर्ट के, एक गहरे कुएं में सिर्फ अपने हाथों और पैरों के सहारे उतरते और फिर वैसे ही ऊपर चढ़ते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
नहीं देखा होगा ऐसा स्टंट, गांव के छोरे ने कुएं में दिखाया ऐसा करतब, वीडियो हो गया वायरल - फोटो : Instagram/@shivazfitzone
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नए-नए वीडियो देखको मिलते हैं। कोई किसी स्टंट, तो कोई किसी दूसरे करतब के होते हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।  इस वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स को असल जिंदगी का स्पाइडरमैन बता रहे हैं। शख्स ने अपने करतब से सभी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहे है शख्स का नाम शिवा है, जो पेश से एक फिटनेस ट्रेनर हैं। उन्होंने शेयर किए गए अपने वीडियो में बिना किसी सेफ्टी गियर या सपोर्ट के, एक गहरे कुएं में सिर्फ अपने हाथों और पैरों के सहारे उतरते और फिर वैसे ही ऊपर चढ़ते दिखाई देते हैं। वो कुएं की गोल दीवारों के दोनों किनारों पर अपने पैर फैला कर खुद को ऊपर-नीचे आते-जाते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shivazfitzone नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि 53 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इस अकाउंट पर उनके और भी कई वीडियो हैं। इनमें वो बांस पर लटके हुए स्टंट या भारी वजन के साथ बॉडी बैलेंस का प्रदर्शन करते नजर आते हैं। 
विज्ञापन



Israel-Iran War: क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा श्राप? मासूम की कहानी जानकर आखों में आ जाएंगे आंसू

सोशल मीडिया पर लोग उनकी ताकत और आत्म-नियंत्रण की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि यह खतरनाक है, सिर्फ व्यूज के लिए ऐसे स्टंट करना जोखिम भरा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी पीठ पर दो बड़े पत्थर भी रखे हैं। शिवा कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसा जबरदस्त स्टंट किया है। वो अक्सर ऐसे ही स्टंट की वीडियो शेयर करते रहते हैं। 



Zara Hatke: यहां पर मौजूद हैं रहस्यमयी पत्थर के मटके, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए पता

उनका स्टाइल, बॉडी कंट्रोल और आत्मविश्वास को देखकर लोग फिटनेस को नए तरीके से देख रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वायरल वीडियो सिर्फ स्टंट नहीं, बल्कि इंसानी क्षमताओं की हद को परिभाषित करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें