फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: 'उसके पास अपना कम्प्यूटर...', ऋषभ पंत को लेकर रवि शास्त्री का आया बयान; जानें ऐसा क्यों कहा

Sun, 22 Jun 2025 02:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक जड़ा था। शास्त्री का कहना है कि पंत आंकड़ों का खेल बेहतरीन तरीके से खेलते हैं और उनके पास अपना कम्प्यूटर है जिसे चलाने का तरीका भी सिर्फ उन्हें ही पता है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की सराहना की है। शास्त्री का कहना है कि पंत आंकड़ों का खेल बेहतरीन तरीके से खेलते हैं और उनके पास अपना कम्प्यूटर है जिसे चलाने का तरीका भी सिर्फ उन्हें ही पता है। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शतक जड़ा था। वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए थे।   
विज्ञापन

पंत ने खेली थी साहसिक पारी 
पंत ने 178 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 134 रन की साहसिक पारी खेली जिससे भारतीय टीम पहली पारी में 470 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। पंत की पारी को लेकर शास्त्री ने कहा, पंत आंकड़ों के खेल को खूबसूरती से खेलता है। वह अपने तरीके से खेलता है। वह तेजी से अपने खेल में बदलाव लाने में माहिर है। उसका अपना कम्प्यूटर है और उसे ही पता है कि वह कैसे काम करता है। यह उसका यूएसपी है। इससे गेंदबाज दबाव में आते हैं और वह सुपरहिट हो जाता है। असली मनोरंजन करने वाला और मैच विनर।

पंत के जश्न पर भी शास्त्री ने रखी राय
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जमाने के बाद मैदान पर गुलाटी मारने वाले पंत के जश्न के बारे में शास्त्री ने कहा, इसका एक कारण है। वह इस मौके के लिए ऊपर वाले को धन्यवाद दे रहा था। उस हादसे (कार दुर्घटना) से उबरकर वापसी करने का इससे गहरा ताल्लुक है। जब मैने उसे अस्पताल में देखा था तो बहुत अच्छी हालत में वह नहीं था। घुटने टूटे हुए, हर तरफ चोट ही चोट।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मिली हार के दौरान खराब स्कूप शॉट पर विकेट गंवाने वाले पंत के बारे में महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा था, स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड। लेकिन शनिवार को उन्होंने पंत के शतक के बाद कहा, सुपर्ब, सुपर्ब, सुपर्ब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें