फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रैफिक के बीच बिना हैंडल की गाड़ी दौड़ाता दिखा शख्स, लोग बोले- ये इंडिया के लिए नहीं है

Fri, 06 Feb 2026 02:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में बेंगलुरु की व्यस्त सड़क पर बिना हैंडल की गाड़ी चलाते एक शख्स नजर आ रहा है। जिसे देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को ट्रैफिक रूल्स याद आ गए हैं। 
विज्ञापन
बेंगलुरु की सड़कों पर बिना हैंडल की गाड़ी चलाता दिखा शख्स - फोटो : @karnatakaportf
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: बेंगलुरु एक आधुनिक, जीवंत और तेजी से विकसित होता महानगर है। यह शहर सुखद मौसम, शानदार आईटी पार्कों, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक जीवन शैली के मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है। रिपोर्ट के अनुसार, यह विश्व का दूसरा सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला शहर है। बेंगलुरु का ट्रैफिक दुनिया में सबसे खराब माना जाता है। इसी ट्रैफिक से बचने के लिए यहां के लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में बेंगलुरु की व्यस्त सड़क पर बिना हैंडल की गाड़ी चलाते एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को ट्रैफिक रूल्स याद आ गए हैं। 

विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने गले से निकाली अलग-अलग धुन, गाया ऐसा देशभक्ति गीत कि लोग हो गए दीवाने

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स यूनीसाइकिल की सवारी करते हुए तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है। शख्स यूनीसाइकिल चलाता हुआ आसपास की गाड़ियों को पीछे छोड़ देता है। भारत की सड़कों पर यूनीसाइकिल चलाते हुए लोग कम ही नजर आते हैं, इसलिए देखने में ये नजारा काफी अलग और दिलचस्प लग रहा है। 

 

 

यूनीसाइकिल दरअसल एक तरह का इलेक्ट्रिक वाहन है, जिसमें सिर्फ एक पहिया होता है। इसे आप बिना हैंडल वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी भी कह सकते हैं। इसमें बैठने की बजाए इसे खड़े होकर चलाया जाता है और बैलेंस पूरी तरह से सवार के शरीर पर निर्भर करता है। इसका साइज छोटा होने की वजह से जरूरत पड़ने पर इसे हाथ में उठाकर भी ले जाया जा सकता है। 

Viral: भिखारी ने मंगाया ऑनलाइन खाना, डिलीवरी बॉय ने मांगा पैसा, उसके जवाब ने इंटरनेट पर लोगों को हैरत में डाला

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @karnatakaportf  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। एक शख्स ने लिखा- ये भारत की सड़कों के लिए ठीक नहीं है। एक अन्य शख्स ने लिखा- इस तरह के प्रयोग भले ही विदेशों में आम हों, लेकिन यहां की सड़कें, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल अलग है. ऐसे में एक पहिए वाले वाहन से चलना खुद सवार और बाकी लोगों दोनों के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। तो वहीं कुछ यूजर्स इस शख्स को सपोर्ट भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि इसने प्रोटेक्टिव गियर पहने हैं तो यूनीसाइकिल चलाई जा सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें