अपने गले से अलग-अलग धुनों में देशभक्ति गीत गाता शख्स
- फोटो : @unique_artist_razi
Viral Video: दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। कुछ टैलेंट तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने और सुनने के बाद हमको भी हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं। वीडियो में एक शख्स अपने गले से कई तरह की धुन निकाल कर बॉर्डर फिल्म का गाना 'ऐ जाते हुए लम्हों' म्यूजिकल अंदाज में गाता नजर आता है। शख्स के गाना गाने का ये अंदाज लोगों के दिलों को छू गया है। शायद इसी वजह से यह वीडियो लोगों को भावुक करने के साथ बेहद पंसद भी आ रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने गले से ऐसी धुन निकालता है, जैसे वो किसी लड़की की आवाज हो। फिर वो गले से अलग-अलग धुन निकाल कर बॉर्डर फिल्म का फेमस गाना ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ गाता नजर आता है। उसकी ये म्यूजिकल धुन सुनकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वो अकेले ही ऐसा कर रहा है, क्योंकि उसने एक साथ 2-3 म्यूजिक गले से निकाले। ऐसे टैलेंट बहुत ही कम लोगों में ही देखने को मिलता है।
गले से गाना गाते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर
@unique_artist_razi नाम की आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 3 मिलियन यानी 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें की ये वीडियो पुराना है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' के आने के बाद ये फिर से वायरल हो रहा है।
वीडियो को अब तक कई हजारों लोग देख चुके हैं। तो वहीं लोग इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है भाई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कमी निकालने वाले कमी निकालेंगे, लेकिन कोई माई का लाल आपके जैसी कला प्रदर्शित नहीं कर सकता, क्योंकि बोल और रिदम दोनों साथ-साथ एक आदमी कैसे कर सकता है।