Auto Rickshaw Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। लोगों को एक वायरल वीडियो नें चौंका दिया है। क्या आपने कभी किसी ऑटो को फुट ओवरब्रिज पर चलते देखा है? लेकिन इन दिनों एक ऑटो के फुट ओवरब्रिज पर चलने का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
दरअसल, ऑटो ड्राइवर ने ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि उसका वीडियो वायरल हो गया है। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया है। यह पूरा मामसा दिल्ली के हमदर्द नगर ट्रैफिक सिग्नल का है। यहां पर संगम विहार ट्रैफिक सिग्नल पर भीषण जाम लगा था, जिससे बचने के लिए ऑटो ड्राइवर ने रिक्शा को फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा दिया।
ऑटो ड्राइवर के इस कारनामे को देखकर लोग हैरान रह गए। किसी ने ऑटो ड्राइवर की इस हरकत को कैमरे में रिकाॅर्ड कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह वायरल हो गया और पुलिस ने कार्रवाई की।
Ajab-Gajab: भारत के इस गांव में कोई नहीं बना सकता है दो मंजिला घर, माना जाता है अशुभ, जानिए क्या है वजह
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार, 3 सितंबर की यह घटना है। संगम विहार ट्रैफिक सिग्नल पर भारी जाम लगा था। ऑटो ड्राइवर ने बहुत देर तक जाम खुलने का इंतजार किया और फिर उसने ऑटो को फुट ओवरब्रिज पर ही चढ़ा दिया।
Viral Video: टाइगर को छूने की कोशिश कर रहा था शख्स, बाघ ने अचानक दबोच लिया हाथ, फिर हुआ कुछ ऐसा
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि जिस समय शख्स ने यह कारनाम किया, उस समय फुट ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ भी गुजर रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी ऑटो ड्राइवर और उसके साथी गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही ऑटो रिक्शा को भी जब्त कर लिया।
Space: अंतरिक्ष में कितनी बार होता है सूर्योदय और सूर्यास्त, एस्ट्रोनॉट्स को कैसे लगता है रात-दिन का पता
इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।