चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में जोखिम लेते लोग
- फोटो : @adnanadviser
Viral Video: रेलवे स्टेशनों पर आपने अक्सर लोगों को चलती ट्रेन में चढ़ते या उतरते देखा होगा। ट्रेन प्लेटफार्म पर रुके या न रुके, स्पीड में उतरने का क्रेज भी कई लोग गलतफहमी में पाल लेते हैं। यदि आप अपनी जान की परवाह करते हैं तो ऐसा करने से बचे, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है.। प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में लोग ट्रेन के नीचे ही आ जाते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं। फिर भी लोग ऐसा खतरनाक जोखिम लेते हुए जरा भी सोचते नहीं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला और एक शख्स उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कूद जाते हैं। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स भड़क गए हैं।
वीडियो की शुरुआत एक स्टेशन से होती है, जहां से ट्रेन गुजर रही होती है। ट्रेन की रफ्तार काफी थी, इसी बीच कैमरे में नजर आता है कि एक महिला अपना सामान लेकर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करती है और धड़ाम से गिर पड़ती है. अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक आगे एक शख्स भी ऐसा ही करता नजर आता है। वो भी चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करता है और गिर जाता है। वो तो गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई, वरना कई बार ऐसा होता है कि चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में लोग ट्रेन के नीचे ही आ जाते हैं।
चलती ट्रेन से उतरते महिला और पुरुष के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @adnanadviser पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘चलती ट्रेन से कूदना बहादुरी नहीं बल्कि बेवकूफी है'। अपनी भी और दूसरों की भी सुरक्षा का भी ख्याल रखें Train के रुकने का इंतजार करें।
वीडियो को अभी तक कई हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों को चौंका दिया है बल्कि कई लोग तो भड़क भी गए हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा- एक पल की जल्दबाजी जीवन भर का पछतावा बन सकती है, सुरक्षित यात्रा ही समझदारी है। दूसरे यूजर ने कहा- चलती ट्रेन से कूदना जोखिम भरा है, कई बार जान ले लेता है। सुरक्षा पहले, थोड़ा इंतजार करो तो सब सेफ रहें।