Reseach On Seahorses: प्राकृतिक दुनिया इतनी खूबसूरत है कि वह किसी को भी दीवाना बना सकती है। हालांकि यह दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। अभी तक आपने यही सुना होगा कि एक मादा जीव ही बच्चे को जन्म देता है, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी नर जीव है जो बच्चों को जन्म देता है। इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है।
समुद्री घोड़े और पाइपफिश पर किए गए एक रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सिडनी विश्वविद्यालय और न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम ने यह रिसर्च किया है। इस रिसर्च में सामने आया है कि समुद्री घोड़ा और पाइपफिश की दो प्रजातियों में नर गर्भ धारण करते हैं और बच्चों को जन्म देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर नर समुद्री घोड़ा और पाइपफिश कैसे गर्भधारण करती हैं और बच्चों को जन्म देता है?