फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seahorses: मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Mon, 05 Sep 2022 11:36 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म - फोटो : iStock
Reseach On Seahorses: प्राकृतिक दुनिया इतनी खूबसूरत है कि वह किसी को भी दीवाना बना सकती है। हालांकि यह दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी पड़ी है जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। अभी तक आपने यही सुना होगा कि एक मादा जीव ही बच्चे को जन्म देता है, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी नर जीव है जो बच्चों को जन्म देता है। इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। 

समुद्री घोड़े और पाइपफिश पर किए गए एक रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सिडनी विश्वविद्यालय और न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की टीम ने यह रिसर्च किया है। इस रिसर्च में सामने आया है कि समुद्री घोड़ा और पाइपफिश की दो प्रजातियों में नर गर्भ धारण करते हैं और बच्चों को जन्म देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर नर समुद्री घोड़ा और पाइपफिश कैसे गर्भधारण करती हैं और बच्चों को जन्म देता है? 

 
विज्ञापन

2 of 6
मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म - फोटो : iStock
जानिए कैसे धारते करते हैं गर्भ 

नर समुद्री घोड़े के पूंछ में मादा स्तनधारियों के गर्भाशय के समान एक थोली होती है जिसमें वह बढ़ते भ्रूणों को सेते हैं। इसमें एक तरह का प्लेसेंटा रहता है और यह विकसित होने वाले भ्रूण से जुड़ा रहता है। नर समुद्री घोड़े स्तनधारियों के आनुवंशिक गुणों से बच्चों को पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलता है। लेकिन इस रिसर्च में बताया गया है कि नर समुद्री घोड़े में अद्वितीय शरीर संरचना होती है जिसका इस्तेमाल वो बच्चों को जन्म देने के समय करते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म - फोटो : Pixabay
समुद्री घोड़े और पाइपफिश पर रिसर्च करने वाले शोधकर्ताओं का मानना है कि इस रिसर्च से आने वाले समय में बायोमेकेनिकल और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजिकल की स्टडी में काफी मदद मिल सकती है। इससे इनके द्वारा मांसपेशियों को सक्रिय करने वाले आवश्यक बल की जांच की जा सके। 

4 of 6
मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म - फोटो : Pixabay

बच्चों को जन्म देने की प्रक्रिया बेहद जटिल होती है। इस प्रक्रिया के तहत मादा गर्भवती जीवों में ऑक्सीटोसिन हार्मोन द्वारा नियंत्रित की जाती है। ऑक्सीटोसिन से स्तनधारियों और सरीसृपों के गर्भाशय की चिकनी मांसपेशियों में संकुचन बढ़ता है जिससे प्रसव पीड़ा होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म - फोटो : Pixabay

इस नई रिसर्च में शोधकर्ताओं को हैरान करने वाली जानकारी मिली है। शोधकर्ताओं ने समुद्री घोड़े को ऑक्सीटोसिन के संपर्क में लाया, तो खुलासा हुआ कि समुद्री घोड़े की प्रसव पीड़ा मादा स्तनधारियों की तरह ही होती है। चिकनी पेशी, कंकाल की पेशी और हृदय की मांसपेशियां प्रसव पीड़ा में शामिल होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मादा नहीं ये नर जीव देता है बच्चों को जन्म - फोटो : iStock
बच्चों को ऐसे जन्म देते हैं नर समुद्री घोड़े

नर समुद्री घोड़े प्रसव के समय अपने शरीर को पूंछ की तरफ झुकाते हैं और दबाते हैं। फिर इसके बाद वह आराम करते हैं। इस प्रकिया के समय झटके के साथ थैली का मुंह खुलता है और सैकड़ों बच्चों को जन्म हो जाता है। वैज्ञानिकों के शोध में नर समुद्री घोड़ों के बारे में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें