फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र के बीच दिखी तबाही की तस्वीर, खुली रह गईं लोगों की आंखें

Wed, 03 Apr 2019 05:24 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदा भयावह हो सकती है और सबकुछ तहस-नहस करने की क्षमता रखती है, ये तो आप भी जानते होंगे।लेकिन हर प्राकृतिक आपदा आश्चर्यचकित करने वाली होती है। हाल ही में, मलेशिया के समुद्र में आए भूचाल का वीडियो देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। 

विज्ञापन

मलेशिया में ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। मलेशिया के पेनांग आईलैंड के पास सोमवार को समुद्र में चक्रवात आया। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भयानक आपदा से 50 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जलस्तंभ से कई घरों की छतें टूट गईं हैं। साथ ही, कई पेड़-पौधों भी नष्ट हो गए। 
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, तांजंग टोकॉन्ग के किनारे करीब 5 मिनट तक समुद्र में चक्रवात आया। जैसे ही इसका जमीन से संपर्क हुआ तो वॉटरफॉल की तरह गिर गया। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने की खबर नहीं है।ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- 'पेनांग के लोगों को लग रहा था कि ये चक्रवात है। लेकिन ये एक जलस्तंभ था। जो काफी भयावह था।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें