Viral News: ये खबर सबसे पहले नलिनी उणागर नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। नलिनी ने बताया कि उनकी कामवाली बाई ने जब ये जानकारी दी तो वो कुछ पलों के लिए बिल्कुल चुप रह गईं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाई ने इस फ्लैट के लिए सिर्फ 10 लाख रुपये का लोन लिया है।
हम अक्सर बड़े-बड़े बिजनेसमैन या सेलिब्रिटी की सक्सेस स्टोरी सुनते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। मामला गुजरात के सूरत शहर का है, जहां एक कामवाली बाई ने अपनी सेविंग्स और समझदारी भरे प्लान से 60 लाख रुपये का 3BHK फ्लैट खरीद लिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
ये खबर सबसे पहले नलिनी उणागर नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। नलिनी ने बताया कि उनकी कामवाली बाई ने जब ये जानकारी दी तो वो कुछ पलों के लिए बिल्कुल चुप रह गईं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाई ने इस फ्लैट के लिए सिर्फ 10 लाख रुपये का लोन लिया है। बाकी रकम उसने अपनी सेविंग्स और कैश से चुका दी। इतना ही नहीं घर लेने के बाद उसने 4 लाख रुपये का फर्नीचर भी खरीदा।
बाई ने खरीदा 60 लाख का फ्लैट
लेकिन सरप्राइज यहीं खत्म नहीं होता। जब नलिनी ने और पूछताछ की तो बाई ने बताया कि यह उसकी पहली प्रॉपर्टी नहीं है। उससे पहले ही उसके पास वेलांजा गांव में दो मंजिला मकान और एक दुकान है। खास बात यह है कि मकान और दुकान दोनों ही किराए पर दिए हुए हैं, जिससे उसे हर महीने अतिरिक्त आमदनी होती है। नलिनी ने लिखा कि इस खुलासे ने उनके होश उड़ा दिए। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि ये देखकर वो समझ ही नहीं पा रही थीं कि इतना सब एक कामवाली बाई कैसे कर सकती है।
विज्ञापन
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए। कई लोग इसे “अनटैक्स्ड मनी का कमाल” बता रहे हैं। उनका कहना है कि आम लोग जब सैलरी कमाते हैं तो उस पर भारी टैक्स कट जाता है। ऐसे में उनकी आधी कमाई तो सरकार ले लेती है। जबकि घरेलू काम करने वाले छोटे वेंडर्स या स्ट्रीट हॉकर ज्यादातर टैक्स नहीं भरते इसलिए वे जल्दी पैसा जोड़ पाते हैं। कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी भी जताई कि टैक्स का बोझ हमेशा मिडिल क्लास पर ही आता है। उनका कहना था कि मेहनत करने वाले और ईमानदारी से टैक्स देने वाले लोग कभी इतनी आसानी से प्रॉपर्टी नहीं खरीद पाते।
दो गुटों में बंटा सोशल मीडिया
हालांकि दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग बाई की मेहनत और उसकी सेविंग्स की आदत की तारीफ भी कर रहा है। उनका मानना है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी कमाई को सही तरह से मैनेज करे और अनावश्यक खर्च से बचे तो बड़ा सपना भी पूरा किया जा सकता है। यह पूरी कहानी सिर्फ एक हाउस हेल्प की प्रॉपर्टी खरीदने की नहीं है, बल्कि ये इस बात की भी याद दिलाती है कि फाइनेंशियल प्लानिंग और बचत कितनी महत्वपूर्ण होती है। चाहे नौकरी हो या छोटा बिजनेस, समझदारी से पैसा बचाया जाए तो कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।