डायमंड ज्वेलरी और पैंट सूट में बेहद ग्लैमरस दिखीं मोनालिसा
- फोटो : Instagram/ameradiamonds
Monalisa Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर लगे महाकुंभ में माला बेचने वाली एक सामान्य लड़की मोनालिसा (Monalisa) ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। मोनालिसा की खूबसूरत नीली आंखों पर लोग फिदा हो जाते हैं। वह जल्द ही फिल्म में नजर आ सकती हैं, लेकिन इस बीच उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए शूट कराती नजर आ रही हैं। उनका ये लुक देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
वायरल लोकप्रियता की वजह से मोनालिसा को इन दिनों खूब ऑफर मिल रहे हैं। उनका ये ऐड वीडियो एक ज्वेलरी कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें मोनालिसा खुले बालों और डार्क मेकअप में दिख रही हैं। इसके साथ ही वह डायमंड नेकलेस, स्टड्स और रिंग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ब्लैक कलर का ओवरसाइज ब्लेजर और पैंट में मोनालिसा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस फोटोशूट में मोनालिसा कीमती डायमंड ज्वेलरी पहनी हुई हैं। मोनालिसा की डायमंड ज्वेलरी में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी प्रसिद्धि पाना कोई आसान काम नहीं है। हालांकि, मोनालिसा पूरे आत्मविश्वास से अपने इस नए जीवन को अपना रही हैं।
Viral Video: चारपाई पर चादर ओढ़कर सो रहा था युवक, ऊपर घूम रहा था जहरीला जीव, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
Video: साली को मिठाई खिला रहा था जीजा, दोस्त ने किया कुछ ऐसा, बोले लोग- बंदे में पूरी बरात को पिटवाने का है दम
बता दें कि 16 साल की मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह महाकुंभ में माला बेचने गई थीं, लेकिन अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से रातोंरात सोशल मीडिया छा गईं। मोनालिसा की खूबसूरती का हर कोई तारीफ करता है।