फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: इस देश में महिला और पुरुष पहनते हैं एक तरह के कपड़े, जानिए यहां की रोचक बातें

Fri, 22 Aug 2025 01:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

मेडागास्कर का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है। यह अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। इस देश में बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए हैं, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच विभाजित है।
विज्ञापन
इस देश में महिला और पुरुष पहनते हैं एक तरह के कपड़े - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weird News: दुनिया में हर देश की अपनी एक अलग और खास पहचान है। कई ऐसे देश हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। कुछ देश अनोखी संस्कृति और वहां के नागरिकों का रहन-सहन उसे खास बनाती है। इसी तरह का एक देश हैं, जिसका नाम मेडागास्कर है। यह दुनिया चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। हम आपको अपनी खबर में मेडागास्कर से रोचक और अनोखे तथ्यों के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन


यहां से आए थे लोग

मेडागास्कर का पूरा नाम रिपब्लिक ऑफ मेडागास्कर है। यह अफ्रीका के दक्षिणी तट के पास इंडियन ओशियन में एक द्वीपीय देश है। इस देश में बसने वाले लोग बोर्नियो द्वीप से आए हैं, जो अब ब्रुनेई, इंडोनेशिया और मलेशिया के बीच विभाजित है।

देश के नागरिकों का पोशाक 

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि मेडागास्कर में बच्चे हों या बूढ़े या फिर महिला हो या पुरुष सभी लोग एक तरह के कपड़े पहनते हैं। इस पोशाक को स्थानीय भाषा में 'लाम्बा' कहा जाता है। सबसे खास बात यह है कि यहां पर मृत व्यक्ति के लिए भी कफन के तौर पर लाम्बा का ही इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


Viral Video: 10 साल से काम कर रही मेड ने किचन के बर्तनों पर डाला पेशाब, CCTV में कैद हुई हरकत, भरोसा टूटा

रेड आइलैंड के नाम से जाना जाता है

अनोखे रंग की मिट्टी होने के कारण मेडागास्कर को रेड आइलैंड के तौर पर भी जाना जाता है। यहां ऐसी कई औषधीय पौधों की प्रजातियां हैं, जिसे हर्बल उपचार में इस्तेमाल किया जाता है। प्राकृतिक रूप से धनी होने के बावजूद भी मेडागास्कर अफ्रीका के सबसे गरीब देशों में से एक है। यहां के लोग मालागासी और फ्रेंच भाषाएं बोलते हैं।

Viral Video: लड़कों ने दिखाई बेरहमी, कुत्ते को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटा, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा

मेडागास्कर की करीब 75 प्रतिशत जातियां स्थानिक हैं, यानी वो यहां के अलावा दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं। इस द्वीप पर कई अजीब जीव जंतु भी पाए जाते हैं, जिनमें टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा), चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं। हालांकि, यहां के कई जीव-जंतु अब विलुप्त होने की कगार पर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें