फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों यहां पर हो रही हत्या? लोगों के सिर काटकर ले जा रहे हत्यारे, बेहद खौफनाक है वजह

Fri, 02 Oct 2026 02:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अफ्रीकी देश मेडागास्कर से एक बेहद हैरान करने देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक ऐसा अंधविश्वास फैला है, जिसकी वजह लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वजह। 
विज्ञापन
क्यों यहां लोगों की हो रही हत्या? - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में अक्सर घटनाएं होती हैं, जो लोगों को झकझोर रख देती हैं। अब इन दिनों एक ऐसी ही दिल दहला देने खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। यह पूरा मामला अफ्रीकी देश मेडागास्कर का है। यहा पर एक मां अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर सो रही थी। करीब रात के 12 बजे तीन घुर में घुस आए। उन्होंने बच्ची के पिता पर हमला कर दिया और मां की गोद से बच्ची को छीनने लगे। मां ने कपड़े से बच्ची को पीठ पर बांध रखा है और उसे बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही थी।

विज्ञापन


हमलावरों ने धमकी देते हुए मां से कहा कि बच्ची को छोड़ दो, नहीं तो मार देंगे, लेकिन मां ने बच्ची को नहीं छोड़ा। कुछ देर तक मां और हमलावरों के बीच यह चला, लेकिन आखिरकार हमलावर बच्ची को छीनकर भाग गए। मां पीछे-पीछे दौड़ी और मदद के लिए चिल्लाई। हालांकि, कुछ देर दौड़ने पर बेहोश होकर गिर गई। कुछ दिनों बाद एक तांत्रिक के घर से बच्ची का कटा हुआ शव मिला और उसका सिर प्लास्टिक की थैलियों में लपेटकर दूसरे घर में रखे सूटकेस से मिला।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल की निकोल सोआलाला और उनकी 18 महीने की बेटी लैंड्रिसिया की यह दर्दभारी कहानी है। बच्ची को एल्बिनिज्म था जिसे आम बोलचाल में सफेद दाग या जन्मजात रंगहीनता से जोड़कर देखते हैं। अफ्रीका के मेडागास्कर में कुछ लोग उनकी जान के दुश्मन बन चुके हैं। इस देश में सफेद दाग और हल्के रंग की त्वचा वाले बच्चों को अगवा किया जा रहा है और उनको बेरहमी से मारा जा रहा है। इसकी वजह देश में फैला अंधविश्वा है। वहां के लोगों को लगता है कि इनके के अंगों से दौलत, किस्मत और कामयाबी हासिल की जा सकती है। अभी तक 13 लोगों की हत्या हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
विज्ञापन


ऋषिकेश: बंजी जंपिंग से पहले शख्स की डर के मारे हालत खराब, वीडियो देख हंस पड़े लोग

आनुवंशिक स्थिति है सफेद दाग

यह त्वचा का दाग एक आनुवंशिक स्थिति है, जिसमें शरीर में मेलेनिन नाम का रंग बनाने वाला पिगमेंट बेहद कम बनता है, जिससे  त्वचा, बाल और आंखें प्रभावित होती हैं। कई लोगों की आंखें कमजोर होती है और धूप से त्वाच क नुकसान पहुंचने का भी खतरा होता है। 

क्या चींटियों को खाने से बढ़ जाती है इंसान की उम्र? जानिए सच्चाई

क्यों की जा रही हैं हत्याएं?

मेडागास्कर में एल्बिनिज्म से प्रभावित लोगों के बारे में कई तरह के अंधविश्वास फैले हैं। कुछ लोग मानते हैं कि इनके शरीर के अंगों से बनी वस्तुओं से धन, अच्छी किस्मत और राजनीतिक सफलता मिलती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे लोगों की आंखों की मांग बढ़ गई है।

बच्चों को निशाना बनाने का मकसद है कि उनकी मासूमियत से शरीर के अंगों से बनी चीजों का ज्यादा प्रभाव होगा। यह पूरे देश में अंधविश्वास फैला हुआ है। छोटे बच्चों को आसानी से अगवा किया जा सकता है। इस साल अभी तक 13 लोगों की हत्या की जा चुकी है। सभी के सिर कटे मिले हुए हैं।

एल्बिनोस मेडागास्कर नाम के संगठन ने कहा कि 2022 से अभी तक यह हत्याओं का सबसे भयानक साल है. संगठन के अध्यक्ष फुलजेंस सोजा, जिन्हे खुद एल्बिनिज्म हैं। उन्होंने कहा कि हालात बहुत गंभीर हैं और लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें