फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Cylinder Price: चीन में भारतीय शख्स ने पूछा LPG सिलेंडर की कीमत, जानकर उड़ आपके होश, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 26 Mar 2026 07:03 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: चीन में भारतीय शख्स ने एक व्यक्ति से एलपीजी सिलेंडर की कीमत पूछा। इसके बाद कीमत जानकर उसके होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन
चीन में भारतीय शख्स ने पूछा LPG सिलेंडर की कीमत, जानकर उड़ आपके होश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gas Cylinder Price: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पता चला है कि चीन में किस दाम एलपीजी गैस सिलेंडर मिलते हैं। सड़क पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहे एक व्यक्ति से भारतीय शख्स कीमत पूछता है। गैस सिलेंडर की कीमत जानकर आपको होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, चीनी व्यक्ति ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 160 युआन( 2200 रुपये) है। यह सुनकर वीडियो बनाने वाला भारतीय शख्स भी हैरान हो जाता है। चीन में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। 

भारत में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। चीन में यह कीमत दोगुने से भी अधिक है। इससे पता चलता है कि वहां पर आम लोग महंगाई का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन


War: डोनाल्ड ट्रंप देंगे इस्तीफा और ये नेता बनेगा अमेरिका का राष्ट्रपति, नई बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर desiyogiinchina नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध की वजह से दुनिया के कई देशों को एलपीजी गैस और तेल की कमी सामना करना पड़ रहा है। इस युद्ध की वजह से कई देशों तेल और गैस की कीमतें भी बढ़ी हैं। 




Viral Video: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, मच गई चीख पुकार, बांग्लादेश का वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, चीन में पेट्रोल की अधिक समस्या नहीं होती है, क्योंकि वहां इलेक्ट्रिक वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, वीडियो में बताई गई कीमतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

डिसक्लेमर: इस खबर को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाया गया है। amarujala.com इसमें बताई गई कीमत की प्रमाणिकता और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें