फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: 10 रुपये के नोट पर प्रेमी ने लिखा प्रेमिका के नाम संदेश, बोला नहीं आई तो दे दूंगा...

Tue, 22 Apr 2025 04:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

10 Rupees Message Viral Photo: सोशल मीडिया पर 10 रुपये के नोट की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के नाम संदेश लिखा है।
विज्ञापन
10 रुपये के नोट पर प्रेमी ने लिखा प्रेमिका के नाम संदेश। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral 10 Rupees Photo: कहते हैं जब कोई व्यक्ति किसी के प्यार में होता है तो ये उसके लिए बेहद खूबसूरत एहसास होता है। जब व्यक्ति प्यार में होता है तो वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है, लेकिन ये भी जरूरी नहीं कि ये प्यार का खूबसूरत रिश्ता हमेशा एक सा कहे। कई बार इस रिश्ते में ऐसी खटास पड़ती है कि ये टूट जाता है और कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं कि एक-दूसरे मनाना पड़ता है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रेमी-प्रेमिकाएं कोई भी तरीका अपना लेती हैं। जैसे, एक 10 रुपये का नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए कुछ लिखा है। तो चलिए जानते हैं इस 10 रुपये के नोट के बारे में...

क्या लिखा है 10 रुपये के नोट में?

सोशल मीडिया पर जो 10 रुपये का नोट छाया हुआ है उस पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के नाम एक संदेश लिखा है। उसने इसमें ये तक लिखा है कि अगर वो नहीं लौटती है तो वो अपनी जान दे देगा।
विज्ञापन


इस 10 रुपये के नोट पर लिखा है कि "जान लौट के आ जाओ, मैं तुम्हारा फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर 8 बजे इंतजार करूंगा। नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगा।"

लोग कर रहे हैं शेयर

इसके बाद ये 10 रुपये का नोट काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं ताकि, प्रेमिका तक उसके प्रेमी का संदेश पहुंच जाएं। 

कमेंट कर लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया

इस फोटो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "नहीं अरुन तुम ऐसा मत करो सपना एक दिन लौट कर जरूर आएगी।" एक अन्य यूजर ने लिखा "भाई ये गलत बात कर रहे हो जान मत दो जान लगाकर मेहनत करो और खूब तरक्की करो और कामयाब होकर जोरदार तमाचा मारो।"

एक यूजर ने मजे लेते हुए कमेंट में लिखा "नहीं अरुन सपना भूल गई तुझे।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लिए और लिखा 'ये नोट मेरे पास आया था, मैं इसके चिप्स लेकर खा गया।'

यहां देखें 10 रुपये के नोट वाला पोस्ट:-



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें